फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Preparation complete, BEd entrance exam today at 17 centers

तैयारी पूरी, 17 केंद्रो पर बीएड की प्रवेश परीक्षा आज

Wed, 06 Jul 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Preparation complete, BEd entrance exam today at 17 centers
ज्ञानपुर। बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तैयारी मंगलवार शाम को पूर्ण कर ली गई। बुधवार को दो पालियों में 17 केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। इसमें 7882 अभ्यर्थी शामिल होंगे। शुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा कराने के लिए सीसीटीवी कैमरे के समक्ष प्रश्नपत्र बाहर निकाले जाएंगे। जोनल मजिस्ट्रेट संग 17 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, नौ केंद्र प्रतिनिधि भी लगाए गए हैं। हर केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगी।
विज्ञापन

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली की बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में 17 केंद्र बनाए गए हैं। छह जुलाई को होने वाली परीक्षा को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग के साथ ही प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया। डीएम के निर्देश पर सभी 17 केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे जबकि दो परीक्षा केंद्रों को मिलकर पर एक-एक केंद्र प्रतिनिधि भी निगरानी रखेंगे। पहली पाली में नौ से 12 और दूसरी पाली में दोपहर दो से पांच बजे तक परीक्षा होगी। इसमें 7882 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक एनएल गुप्ता ने कहा कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारी पूरी की गई है। सीसीटीवी कैमरे की नजर में पूरी परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा केंद्र पर ही अभ्यर्थियों की सघन जांच होगी। परीक्षा केंद्र में मोबाइल संग अन्य आपत्तिजनक वस्तु ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। वहीं दूसरी ओर जीआईसी और केएनपीजी कालेज में परीक्षा के मद्देनजर मंगलवार को दोपहर में कर्मचारी डेस्क स्लिप आदि लगाते रहे।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर होगी प्रवेश परीक्षा
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो , विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज, ज्ञानदेवी इंटर कॉलेज, भदोही गर्ल्स इंटर कॉलेज, श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय भदोही, महर्षि शिवव्रत लाल इंटर कॉलेज राधास्वामी धाम, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज गोपीगंज, इंद्र बहादुर नेशनल इंटर कॉलेज भदोही, भारतीय इंटर कॉलेज परसीपुर, एमए समद इंटर कॉलेज भदोही, सेवासदन इंटर कॉलेज मोढ़, केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय औराई, काशिराज इंटर कॉलेज औराई, रामसजीवन इंटर कॉलेज खमरिया, इंटर कॉलेज बाबूसराय, पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महराजगंज शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएड की प्रायोगिक परीक्षा कल
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीएड तृतीय सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा सात जुलाई को सुबह नौ बजे होगी। विभाग कक्ष में अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र संग गणवेश में पहुंचे। अनुपस्थित होने पर सारी जिम्मेदारी परीक्षार्थी की होगी। यह जानकारी विभाग प्रभारी डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed