फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Prayed for peace in the world, hugged, said to each other, Eid Mubarak

Bhadohi News: विश्व में अमन के लिए की दुआ, गले मिले, एक-दूसरे से कहा, ईद मुबारक

Sun, 22 Mar 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Prayed for peace in the world, hugged, said to each other, Eid Mubarak
भदोही नगर में अजिमुल्लाह चौराहे ईदगाह में नमाज अदा करते मुस्लिम बंधु। स्रोत- संवाद
भदोही। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शनिवार को ईद मनाई। जिले के सभी ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। दुनिया में अमन के लिए दुआ की गई। नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर कहा कि मुबारक हो ईद।
विज्ञापन

भदोही के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह 9.15 बजे तक, अजिमुल्लाह चौराहा ईदगाह में पहली जमात 6.40 बजे तो दूसरी जमात 7.30 बजे ईद की नमाज पढ़ी। जगह नहीं मिलने के कारण कुछ लोगों को दूसरी जगह जाकर नमाज अदा करनी पड़ी। स्टेशन रोड, सिविल लाइन, फलाह-ए-उम्मत कॉलेज मैदान, घमहापुर, चौरी रोड ईदगाह में नमाज पढ़ने वालों की भीड़ रही।
विज्ञापन

सुरियावां में कुंदीपुर गांधीनगर में 8.30 बजे, दर्जियान मोहल्ला मस्जिद में 8.45 बजे, लागी बाजार मस्जिद में सुबह 9 बजे नमाज अदा की गई। यहां मुख्य रूप से पूर्व सभासद सफीक अंसारी, हसन राजा, ईसराईल, अब्दुल रऊफ हाशमी, रईस अहमद, वकील अहमद, हाफिज इम्तियाज, अब्दुल गनी, मूसा, मुस्तकीम हाशमी, हामिद अली, मो.याकूब, डॉ. अब्दुल समद आदि रहे। घोसिया में वार्ड नंबर छह स्थित ईदगाह में पहली जमात 7: 45 बजे मौलाना तनवीरुद्दीन ने, दूसरी जमात को 8: 45 बजे जीशान अमजदी ने नमाज पढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिश्रानी मस्जिद में 7.30 बजे व नहरा ईदगाह पर 7.45 बजे नमाज हुई। बच्चों को बड़ों ने ईदी तो उनकी खुशी और बढ़ गई। चेयरमैन बेबी एबरार, हाफिज सलाउद्दीन, पूर्व चेयरमैन नुमान अहमद, रईस उस्मानी, नसीम अहमद आदि ने मुबारकबाद दी।

मोढ़ के डुडवा, बड़ी बाग ईदगाह, लछवापुर ईदगाह, भिखारी रामपुर, कोछिया, चकचंदा ईदगाह पर नमाज अदा की गई। रात एक बजे तक दावत और सेंवई खिलाने और बधाई देने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed