फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Prabhatferi will be organized in schools, there will be competitions

Bhadohi News: विद्यालयों में निकलेगी प्रभातफेरी, होंगी प्रतियोगिताएं

Sun, 09 Nov 2025 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Prabhatferi will be organized in schools, there will be competitions
राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 14 नवंबर तक प्रार्थना सभा में प्रतिदिन राष्ट्रगीत का गायन किया जाएगा। 10 नवंबर को सभी विद्यालयों में प्रभातफेरी निकाली जाएगी। 11 नवंबर को वाद-विवाद प्रतियोगिता वंदे मातरम् पर आधारित कराई जाएगी। 12 नवंबर को रंगोली प्रतियोगिता आयोजित होगी। 13 नवंबर को पेंटिंग प्रतियोगिता और 14 नवंबर को नाटक का मंचन कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगरा के खंड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह ने सभी प्रधानाध्यापकों, प्रभारी प्रधानाध्यापकों निर्देशित किया है कि सभी गतिविधियों के फोटोग्राफ वीडियो क्लिप ग्रुप में शेयर किए जाएं और लिंक पर अपलोड किया जाए। समर्थ उत्तर प्रदेश 2047 पर सुझाव देने की स्थिति खराब होने के कारण जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर की है। ब्लाॅक नगरा को 2000 सुझाव दिए जाने का लक्ष्य दिया गया है जिसके लिए सभी नोडल शिक्षक, तकनीकी नोडल शिक्षक विद्यालयों का भ्रमण कर सभी शिक्षकों, शिक्षामित्र और अनुदेशकों एवं बच्चों का सुझाव तत्काल स्वयं ओटीपी लेकर दिलाएं। एक नंबर से 3 फीडबैक दिया जा सकता है और संकलित सूचना और स्क्रीनशॉट नगरा शिक्षक ग्रुप में भेजना अनिवार्य है। वीरगाथा- 5 प्रोजेक्ट में शहीदों की जीवनगाथा पर आधारित गतिविधियां प्रत्येक विद्यालय कक्षा 3 से 5 तक और 6से 8 तक अध्ययनरत छात्रों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए पैराग्राफ लेखन, पेंटिंग, चित्रकला, कविता पाठ आदि गतिविधियां कराकर उसके प्रमाणपत्र ग्रुप में भेजें। न्याय पंचायत भीमपुरा नंबर दो में 10 नवंबर को होने वाली खेल प्रतियोगिता की तैयारी पूरी कर ली जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed