फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Power tripping every half hour; a population of four lakh spent the night without sleep.

Bhadohi News: हर आधे घंटे पर ट्रिपिंग, चार लाख की आबादी ने किया रतजगा

Sat, 20 Jun 2026 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Power tripping every half hour; a population of four lakh spent the night without sleep.
ज्ञानपुर। गर्मी में शहर और गांव की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। बृहस्पतिवार की रात में ट्रिपिंग और लोकल फॉल्ट से लोगों की नींद उड़ गई। पूरी रात चली बिजली की आंख-मिचौली से लोग रतजगा करने को मजबूर रहे। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी बदतर है। यहां छह से आठ घंटे बिजली कटौती के साथ ही लो वोल्टेज और ट्रिपिंग ने परेशान कर रखा है। हर आधे घंटे में ट्रिपिंग हो रही है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने से कटौती भी शुरू हो गई है। गर्मी के कारण उपकेंद्रों के ट्रांसफाॅर्मर भी गर्म हो जा रहे हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही जिला मुख्यालय पर भी अघोषित कटौती होने लगी है। सरकार का निर्देश है कि शहरी इलाकों में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 से 20 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, लेकिन धरातल पर स्थिति इसके उलट है। बढ़ते तापमान एवं गर्मी के बीच कटौती ने लोगों का पारा बढ़ा दिया है। बृहस्पतिवार को ज्ञानपुर में बिजली तीन से चार घंटे प्रभावित रही।
विज्ञापन


शाम को सात बजे, नौ बजे और 11 बजे रात आधे-आधे घंटे बिजली कटी। देर रात एक से तीन बजे भी 15 से 20 मिनट पर बिजली गुल हो गई। खमरिया में रात में दो बार ट्रिपिंग हो रही है। दो से तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। बभनौटी उपकेंद्र के 50 से अधिक गांव में रात में ट्रिपिंग कई बार होती है। 10 से 12 बार ट्रिपिंग होने से लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिश्राईनपुर, अभोली और अर्जुनपुर फीडर से जुड़े गांव में रात में मुश्किल से छह घंटे ही बिजली मिल पा रही है। चौरी उपकेंद्र से जुड़े 80 गांव में रात दो से तीन घंटे कटौती हो रही है। शाम से लेकर देर रात तक बिजली कट रही है। साऊपुर उपकेंद्र से जुड़े पांच फीडरों से भी कटौती हो रही है। इससे रोटहा, मानिकपुर, असोगापुर, बहरी, चकभुईंधर, चौरी खास, बरदहा, रबेली, जगदीशपुर, चांदी गहना, लठिया, सवरपुर, सर्बतखानी, दलापुर, गोहिलांव, अर्जुनपुर, धनवतिया, चौरी बाजार, ममहर बाजार, निदुर बाजार, लक्षापुर बाजार, बरवा बाजार समेत 100 गांव प्रभावित हैं।
वहिदानगर विद्युत उपकेंद्र से भी 12 से 14 घंटे बिजली कटौती हो रही है। इससे 100 से अधिक गांवों में आठ से 10 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। 33/11 उपकेंद्र चकापुर से भी रात में तीन से चार घंटे कटौती की जा रही है। इससे चकापुर, मालियापुर, अदनपुर, हुसैनीपुर, कंसापुर, बसंतापुर, विक्रमपुर, इंटवा, भीटी, द्वारिकापुर, मेदनीपुर, पटखौली समेत 50 गांवों के लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।

वर्जन
गर्मी में बिजली की मांग अधिक है। ट्रांसफाॅर्मर भी गर्म हो जा रहे हैं। मेन ग्रिड से ही कटौती होती है। लोकल फाल्ट होने के कारण भी कटौती होती है। समस्या का समाधान करने के लिए कर्मचारी लगे हैं। - राधेश्याम, अधीक्षण अभियंता विद्युत।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed