फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Power supply was disrupted for eight hours or 12 hours at some places.

Bhadohi News: कहीं आठ घंटे तो कहीं 12 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

Sat, 30 May 2026 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Power supply was disrupted for eight hours or 12 hours at some places.
जिले में शुक्रवार की भोर में आंधी और बारिश से जिले की बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। कहीं आठ तो 12 घंटे बिजली गुल रही। बिजली कटाैती से 200 से अधिक गांव प्रभावित रहे। सुबह लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी किया था। इसके मद्देनजर प्रशासन ने दो दिन पहले से ही लोगों को सतर्क करते रहे। शुक्रवार को भोर में तीन बजे आसमान काले बादल छा गए। तीन बजे से तेज हवाओं संग बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन

ज्ञानपुर मुख्यालय समेत मोढ़ के कस्तूरीपुर, सुरियावां के अबरना, अभियां, सीतामढ़ी के कोनिया, अभोली के अर्जुनपुर, चौरी के ममहर आदि फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई। कस्तूरीपुर में बिजली के तार पर आम का पेड़ गिरने और अभोली के अर्जुनपुर में तार टूटने से बिजली आपूर्ति ठप रही। ज्ञानपुर मुख्यालय पर सुबह सात बजे ही बिजली आपूर्ति हो गई, लेकिन सुरियावां में दोपहर करीब 12 बजे आठ घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह सीतामढ़ी, बारीपुर आदि फीडरों की आपूर्ति करीब 12 घंटे बाद दोपहर तीन बजे बहाल हो सकी। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दोपहर तीन बजे तक खमरिया, औराई, मोढ़ समेत अन्य क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य हो गई। अधीक्षण अभियंता राधेश्याम ने बताया कि आंधी के कारण भोर में बिजली आपूति ठप की गई थी। सुबह स्थिति सामान्य होने पर आपूर्ति बहाल की गई। जिन क्षेत्रों में तार टूटने और तकनीकिक खामी थी उसे दुरुस्त कर दोपहर तक बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed