फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Power failure, water supply stalled for fifteen hours

15 से 18 घंटे तक गुल रही कई फीडरों की बिजली

Tue, 01 Feb 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Power failure, water supply stalled for fifteen hours
नगर के मोढ़ रोड फत्तूपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र (ट्रांसमिशन) समेत दो स्थानों पर विद्युत केबल टूट जाने से कई फीडरों की बिजली बीते आधी रात से गुल रही। विद्युत कर्मियों ने सोमवार को सुबह से लग कर कुछ क्षेत्रों की दोपहर बाद 3 बजे तो कुछ क्षेत्रों में सायं 5 बजे आपूर्ति कराई। रात से लगभग 15 घंटे तक आपूर्ति बाधित रहने से आवासीय और व्यवसायिक विद्युत उपभोक्ताओं को भारी दुश्वारी हुई।
विज्ञापन

रात लगभग 12.30 बजे अचानक बिजली गुल हुई थी। सर्दी की रात होने से किसी को खास परेशानी तो नहीं हुई लेकिन सुबह होने पर भी जब बिजली नहीं आई तो लोगों ने पूछताछ शुरू कर दी। सुबह 9 बजे पता चला कि फत्तुपुर ट्रांसमिशन में तथा रयां गांव में विद्युत तार टूट कर गिरे थे। इससे कारपेट सिटी फीडर से जुड़े जमुनीपुर कालोनी, महबूबपुर, अभयनपुर के ग्रामीण इलाकों के साथ साथ भदोही शहर के पूर्वी क्षेत्र के चौरी रोड, बाजार सरदार खां, घमहापुर, जल्लापुर, नईबस्ती, बाजार सलाबत खां, पचभैय्या, मलिकाना, गौरियाना, जमुंद आदि मोहल्लों में भी 15 से 18 घंटे तक बिजली गुल रही। उधर ठंड होने से विद्युत कर्मचारी भी सुबह 10 बजे साइट पर पहुंचे तो देखा कि उपकेंद्र के अंदर और रयां में केबिल जल कर बर्स्ट हो गए हैं। इसके बाद केबिलों को बदलने का काम शुरू हुआ। अधिशासी अभियंता आभिषेक यादव ने बताया कि सायं 3 बजे धौरहरा फीडर की बिजली तथा 5.30 बजे कारपेट सिटी फीडर की आपूर्ति बहाल करा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed