फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Potters got new energy from Vocal for Local

Bhadohi News: वोकल फॉर लोकल से कुम्हारों को मिली नई ऊर्जा

Tue, 22 Aug 2023 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Potters got new energy from Vocal for Local
उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष ओम प्रकाश गोला प्रजापति ने सोमवार को विकास भवन सभागार में अधिकारियों संग बैठक की। इसमें माटीकला से जुड़े कामगारों को आवंटित पट्टे संग योजनाओं की प्रगति जानी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल से कुम्हारों को नई ऊर्जा मिली है। एसडीएम को निर्देश दिया कि कैंप लगाकर कामगारों को अधिक पट्टे का आवंटन किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। एलडीएम से कहा कि कामगारों को ज्यादा से ज्यादा लोन कम समय मे दिया जाए, ताकि वे अपने काम को और बढ़ाएं और आय में वृद्धि करें। उन्होंने जिला ग्रामोद्योग अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि कामगारों को अधिक से अधिक टूल किट का वितरण कराया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि मिट्टी से जुड़े कारीगरों को समृद्ध बनाया जाए। उनकी समाजिक सुरक्षा, आर्थिक सुदृढ़ता और तकनीकी विकास को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक चाक के माध्यम से प्रतिदिन आठ घंटे में चार से पांच हजार कुल्हड़ तैयार होगा। इसे बेचकर कामगार अपनी आमदनी को बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि माटी का प्रयोग कर मूर्तियां, खिलौने, बर्तन, नरिया इत्यादि वस्तुएं बनाने का प्रचलन सदियों से रहा है। सिंलग यूज प्लास्टिक उत्पादों के प्रयोग से स्वास्थ्य के साथ पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, इससे कैंसर व अन्य प्रकार की बीमारियां हो रही हैं। इसलिए सरकार माटीकला के विभिन्न योजनाओं द्वारा स्वरोजगार को प्रेरित कर रही है। इसके पूर्व अधिकारियों ने अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। मौके पर ग्रामोद्योग अधिकारी अमितेश कुमार सिंह सहित व अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed