फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Potholes on the Tajiya route will be filled, dilapidated wires will also be repaired

Bhadohi News: ताजिया मार्ग पर बने गड्ढे भरे जाएंगे, जर्जर तार भी ठीक होंगे

Tue, 16 Jun 2026 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Potholes on the Tajiya route will be filled, dilapidated wires will also be repaired
भदोही। मोहर्रम की दसवीं को निकलने वाले ताजिया जुलूस के रास्ते का सोमवार को पालिका के अधिशासी अधिकारी दयाशंकर वर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. अतहर अंसारी ने विद्युत विभाग के एसडीओ एसपी पटेल के साथ अवलोकन किया। इस दौरान अधिकारियों ने बिजली और सड़क, नाली से संबंधित जो भी समस्याएं थीं उन्हें नोट किया गया। ईओ ने विश्वास दिलाया कि मोहर्रम का ताजिया निकलने से पहले समस्याएं को दूर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

ताजिये जुलूस मार्गों की जर्जर स्थिति और तारों को लेकर अमर उजाला ने सोमवार के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था। ‘’’’26 जून से निकलेंगे ताजिये, नहीं बनी जर्जर सड़कें, लटक रहे बिजली के तार’’’’ शीर्षक के साथ प्रकाशित खबर के बाद जिम्मेदार अधिकारियों की नींद खुली। सोमवार को अधिकारियों ने प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। जिसमें चौरी रोड, पायल टाकीज शुरू कर एमए समद इंटर कालेज, मलिकाना, गौरियाना, पचभैय्या, जमुंद, अंबर नीम और कटरा बाजार होते हुए पहले गोला मंडी स्थित कर्बला पहुंचे। इसके बाद चकसैफ स्थित दुलदुल कर्बला पहुंच कर समस्याओं का संज्ञान लिया। ईओ ने बताया कि समस्याएं मिली हैं। जिन्हें नोट कर लिया गया है। जहां भी सीवर के चैंबरों के ढक्कन नहीं हैं, उन्हें लगवाया जाएगा। अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. अतहर अंसारी ने कहा कि परंपरागत रूप से जो व्यवस्था नगर पालिका कराती रही है उसे सुनिश्चित किया जाएगा। निरीक्षण में जेई आलोक कुमार, मिथिलेश कुमार के अलावा कई सभासद भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed