फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Potholes on the service road are inviting trouble

Bhadohi News: सर्विस रोड पर बने गड्ढे दे रहे हैं मुसीबत को दावत

Thu, 06 Aug 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Potholes on the service road are inviting trouble
नेशनल हाईवे के दक्षिणी सर्विस लेन पर बने गढ्ढें । संवाद
बाबूसराय। राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी सर्विस लेन पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन जाने से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। बरसात के दिनों में इन गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे आए दिन दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। वहीं चार पहिया वाहनों को भी आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय सुरेश कुमार, अनिल मिश्रा, राजराम गुप्ता व राजकुमार बिंद ने कहा कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। लगातार जलभराव और भारी वाहनों के आवागमन के कारण सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और पैदल राहगीरों को भी इस मार्ग से गुजरने में काफी परेशानी होती है। शाम और रात के समय स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है, क्योंकि पानी से भरे गड्ढे दिखाई नहीं देते और दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। आरोप लगाया कि कई बार संबंधित विभाग से शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। यदि समय रहते गड्ढों को भरकर सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed