फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Potato seeds will be distributed in the district from October 20.

Bhadohi News: जिले में 20 अक्तूबर से होगा आलू के बीज का वितरण

Tue, 03 Oct 2023 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Potato seeds will be distributed in the district from October 20.
शासन ने जिले में 225 हेक्टेयर आलू की खेती का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए जिला उद्यान विभाग को किसानों में सौ क्विंटल आलू के बीज बांटने का लक्ष्य दिया है। विभाग की ओर से इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ से आलू के बीज आने के बाद पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर बांटी जाएगी। संभवत: जिले में 20 अक्तूबर से बीज वितरण शुरू हो जाएगा। एक किसान को अधिकतम चार क्विंटल और न्यूनतनम पचास किलो फाउंडेशन बीज दी जाएगी। इसके लिए आधार कार्ड व खतौनी अनिवार्य है।
विज्ञापन


शासन इस साल उद्यान विभाग को पहले से अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया है। पिछले वर्ष विभागीय उदासीनता के चलते किसानों को बीज नहीं मिल पाई थी। जिला उद्यान अधिकारी ममता यादव ने बताया कि जिले में बड़े पैमाने पर आलू की खेती होती है। आलू का उत्पादन बढ़ाने के लिए शासन ने किसानों में गुणवक्तायुक्त फाउंडेशन बीज वितरित करने का निर्णय लिया है। फाउंडेशन बीज अच्छी मानी जाती है। इससे अन्य बीज के मुकाबले फसलों की अच्छी पैदावार होती है। बताया कि लखनऊ से इसी सप्ताह सौ क्विंटल फाउंडेशन बीज आएगी। 20 अक्तूबर से किसान विभागीय कार्यालय से बीज प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed