{"_id":"5ef738488ebc3e431428ab78","slug":"postman-corona-paitent-bhadohi-news-vns5324927156","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराजगंज डाकखाने का पोस्टमैन कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराजगंज डाकखाने का पोस्टमैन कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
ज्ञानपुर। औराई क्षेत्र के महाराजगंज डाकखाने में तैनात पोस्टमैन कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। लसमड़ा गांव निवासी 57 वर्षीय पोस्टमैन ने गत 22 जून को स्वैब की जांच कराई थी। शनिवार को रिपोर्ट आई तो वह पॉजिटिव पाया गया। इसके साथ ही भदोही जिले में कोरोना संक्रमितों की तादाद 125 हो गई है।
लसमड़ा गांव निवासी पोस्टमैन महाराजगंज पोस्टऑफिस में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें पेट में एसिड बनने की समस्या है। इसका इलाज वह वाराणसी के एक चिकित्सक से कराते हैं। इधर तबीयत थोड़ी खराब हुई तो गत दिनों कोरोना टेस्ट कराया। बकौल पोस्टमैन हालांकि इस समय मुझे कोई दिक्कत नहीं है। न तो खांसी, न जुकाम ना ही सांस लेने में तकलीफ या बुखार कुछ भी नहीं है। इसके बाद भी रिपोर्ट कैसे पॉजिटिव आ गई समझ नहीं आ रहा। उधर जिले में एक और कोरोना संक्रमित मरीज के बढ़ने के बाद जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 19 हो गई है। कुल 125 मरीजों में से 101 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि पांच लोगों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मरीजों में 15 मरीज भदोही सीएचसी में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर में हैं, जबकि तीन बीएचयू में भर्ती हैं। एक मरीज का उपचार लखनऊ पीजीआई में चल रहा है। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह के मुताबिक नए मिले मरीज को भदोही सीएचसी में भर्ती कराया जाएगा। इसके लिए टीम भेजी जा रही है।
230 सैंपल जांच के लिए भेजे
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमितों के मिलने के साथ ही संदिग्धों की फेहरिस्त भी लंबी होती जा रही है। जिले के विभिन्न इलाकों से प्रतिदिन संदिग्ध लोगों के स्वैब का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने 230 लोगों का सैंपल एकत्र कर जांच के लिए भेजा। शनिवार को 49 लोगों की जांच रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिली। इनमें 48 लोग निगेटिव पाए गए। यद्यपि 672 लोगों की जांच रिपोर्ट का अब भी इंतजार है। गौरतलब है कि भदोही जिले में अब तक 5113 संदिग्ध लोगों का स्वैब लिया जा चुका है, जिनमें से 4442 की जांच रिपोर्ट विभाग को मिल चुकी है।