फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Post office server down for 10 days; transactions worth crores affected

Bhadohi News: 10 दिन से डाकघर का सर्वर फेल, करोड़ों का लेनदेन प्रभावित

Sat, 29 Aug 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Post office server down for 10 days; transactions worth crores affected
गोपीगंज के उपडाकघर में ग्राहकों की भीड़। संवाद
लालानगर। डाकघरों को सरकार भले ही हाईटेक कर रही है, लेकिन धरातल पर स्थिति उलट ही है। गोपीगंज नगर के पश्चिम मोहाल में स्थित उप डाकघर पर बीते 10 दिन से सर्वर फेल होने से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित हो गया।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व से पहले पैसा निकालने के लिए आने वाले ग्राहकों को परेशान होना पड़ा। पैसा न मिलने से उनको मायूस होकर जाना पड़ा। बैंको से सीधे प्रतिस्पर्धा रखने वाले डाकघरों को अपग्रेड किया जा रहा है। सरकार तमाम योजनाएं डाकघरों के माध्यम से चला रही है। जिसका कुछ डाकघरों में बेहतर पालन भी हो रहा है, लेकिन कई डाकघरों की हालत ठीक नहीं है। उन्हीं में एक शामिल है उप डाकघर गोपीगंज। यहां कभी कर्मचारियों की कमी तो कभी सर्वर फेल होने से दिक्कत होती है। महीने के 30 दिन में बमुश्किल 10 दिन ही लेनदेन हो पाता है। बृहस्पतिवार को भी पैसा निकालने के लिए जब लोग गए तो सर्वर फेल होने से उनको लौटना पड़ा। बताया गया कि सर्वर न चलने से 10 दिन से यह दिक्कत हो रही है। मामले को लेकर वाराणसी स्थित कार्यालय को सूचना दी गई है। बताया कि रक्षाबंधन पर्व होने से प्रतिदिन 400 से 500 ग्राहकों को निराश होना पड़ा। बताया कि तीन डाक सहायक और एक पोस्ट मास्टर का पद भी यहां खाली है। स्टाफ की कमी से भी दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed