फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Porridge : The crowd on the machines

खिचड़ी ः मशीनों पर भीड़

Mon, 05 Jan 2015 01:24 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला Updated Mon, 05 Jan 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
Porridge : The crowd on the machines
खिचड़ी (मकर संक्राति) पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। विभिन्न इलाकों में लगी चूड़ा कुटाई की मशीनों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। सुबह से शाम तक यहां लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं।
विज्ञापन


पतंगों के लिए दूकानदारों ने तैयारियां शुरू कर दी है वहीं गंगा स्नान के लिए भी लोग एक दूसरे से संपर्क करने लगे हैं।
स्नान पर्व के साथ-साथ खिचड़ी के दौरान बेटियों के यहां खिचड़ी ले जाने की सदियों पुरानी परंपरा मकर संक्रांति पर्व पर निभाई जाती है।

 परंपरा के दृषि्टगत शहरी और ग्रामीण इलाकों में लाई, चूड़ा, ढूंढा समेत अन्य व्यंजन को तैयार करने में लोग जुट गए हैं। जैसे-जैसे पर्व नजदीक आ रहा है चूड़ा कुटाने की मशीनों पर भीड़ बढ़ रही है।
विज्ञापन


वहीं पतंग आदि उड़ाने की परंपरा का निर्वहन भी किया जाता है। बाजारों में पतंगों की आमद भी शुरू हो चुकी है। दूकानदार पतंगों और मांझों के लिए खरीदारी करने में जुटे हैं। पर्व पर स्नान का भी महत्वपूर्ण स्थान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर ग्रामीण इलाकों में लोगों ने एक दूसरे से संपर्क तेज कर दिया है। अधिकांश लोगों की मान्यता काशी में गंगा स्नान करने की होती है।

लिहाजा काशी स्नान करने वालों ने साथ-साथ काशी आकर स्नान करने के लिए आपस में राय मशविरा भी शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed