फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   political

नहर प्रखंड कार्यालय पर किसानों का धरना

Thu, 12 Sep 2019 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
political
भदोही। अखिल भारतीय किसान सभा जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को किसानों की समस्याओं को लेकर सिविल लाइन स्थित नहर प्रखंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन के साथ नारेबाजी की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सहायक अभियंता को सौंपा गया।
विज्ञापन

संगठन के जिलामंत्री इंद्रदेव पाल ने कहा कि भाजपा सरकार में अधिकारी निरंकुश हो गए हैं। ट्रांसफार्मर खराब हैं। नहरों में पानी नहीं है। नहरों की सफाई नहीं की जा रही है, लेकिन शिकायतों का उन पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने उच्चाधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे कार्यालयों से बैठे बैठाए आदेश-निर्देश दे देते हैं, लेकिन यह जानने का प्रयास नहीं करते कि निर्देशों पर अमल हुआ या नहीं। कहा कि प्रधानमंत्री बीते पांच वर्ष से किसानों की आय दोगुना करने के सपने दिखा रहे हैं। जबकि हकीकत यह है कि भाजपा राज में ही किसानों का सबसे अधिक उत्पीड़न हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई में हो रही असुविधा, बिजली की मनमानी कटौती, लो वोल्टेज, खराब ट्रांसफार्मरों की समस्या पर नारेबाजी की गई। बेसुध पड़े अधिकारियों से माइनरों के टेल तक पानी पहुंचाने, नहरों की सिल्ट सफाई कराने के अलावा खराब पड़े नलकूपों को चालू कराने की मांग की गई। यथाशीध्र समस्या समाधान न होने पर बेमियादी आंदोलन की चेतावनी दी गई। रमापति यादव, जगन्नाथ मौर्य, चंद्रेश तिवारी, मुरलीधर पाल, अशोक गौतम, ज्ञान प्रकाश भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed