{"_id":"5d73ef6e8ebc3e93c202a8f3","slug":"political-bhadohi-news-vns482537089","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव की तैयारी शुरू, निर्वाचन अधिकारी नामित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव की तैयारी शुरू, निर्वाचन अधिकारी नामित
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर में छात्रसंघ चुनाव 2019-20 को संपन्न कराने को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। शनिवार को महाविद्यालय प्रशासन की ओर से समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. घनश्याम मिश्र को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है। निर्वाचन अधिकारी तय होने के साथ ही चुनाव की आहट देख छात्रनेता और समर्थकों की सक्रियता बढ़ गई है।
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दशकों से छात्रसंघ चुनाव हो रहा था, लेकिन बसपा सरकार में पांच साल तक चुनाव नहीं हुए। 2012 में सपा सरकार आने के बाद लगातार चुनाव कराए गए। 2017 में नगर निकाय चुनाव तो 2018 में प्रशासनिक अड़चनों के कारण छात्रसंघ चुनाव निलंबित हो गया था। स्नातक, परास्नातक में प्रवेश खत्म होने से पूर्व ही छात्रनेताओं ने छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने की मांग को लेकर आवाज बुलंद कर रहे थे। पोस्टर-बैनर लगाकर अपना माहौल भी बनाना शुरू कर दिया था। चुनाव कराने की मांग को लेकर कई बार धरना-प्रदर्शन भी हुए। शनिवार को प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे ने डॉ. घनश्याम को चुनाव अधिकारी का दायित्व सौंपा। इसके साथ ही अन्य तैयारियों को पूरा करने का भी निर्देश दिया गया है। उधर निर्वाचन अधिकारी के नियुक्त होते ही छात्रनेता और उनके समर्थक पूरी तरह सक्रिय हो उठे हैं। न सिर्फ महाविद्यालय से लेकर छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर आवाज मुखर करने लगे हैं बल्कि बैनर-पोस्टर भी लगने शुरू हो गए हैं। बताते चलें कि महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष सहित पुस्तकालय मंत्री, कला संकाय प्रतिनिधि, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि और शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पद पर चुनाव संपन्न कराया जाता है।