फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Police will hold meeting with traders to remove encroachment

अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस व्यापारियों संग करेगी बैठक

Thu, 21 Apr 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Police will hold meeting with traders to remove encroachment
नगरीय निकाय क्षेत्रों में यातायात जाम की समस्या का समाधान कराने के लिए पुलिस विभाग के अधिकारी व्यापारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक के दौरान व्यापारियों से ही समस्या के समाधान के बारे में सुझाव मांगे जाएंगे। व्यापारियों से अतिक्रमण हटाने के बारे में भी चर्चा होगी। व्यापारी ही बताएंगे कि इसके लिए उन्हें क्या करना है और पुलिस से क्या सहयोग की अपेक्षा है। वहीं पुलिस प्रशासन भी बैठक के माध्यम से व्यापारियों को अपना संदेश देगी। प्रत्येक शहर के पटरी व्यापारियों के साथ बैठक होनी है। इसके लिए गोपीगंज से शुरूआत भी हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले के दुर्गागंज, गोपीगंज, अभोली, जंगीगंज, ज्ञानपुर, भदोही, सुरियावां, औराई आदि बाजारों में दुकानों के सामने भी दुकान लगा लिए जाते हैं। बाजार में जो लोग सामान की खरीदारी करने आते हैं, वे सड़क पर वाहन खड़ा करते हैं। इससे जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। कई बार तो दुर्घटना भी हो जाती है। इस समस्या को पुलिस विभाग ने गंभीरता से लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार भारती ने बताया कि व्यापारियों के साथ पुलिस बैठक करेगी। उसमें व्यापारियों से कहा जाएगा कि अपनी दुकान के सामने कोई और दुकान न लगाने पाए, यह वे सुनिश्चित करें। साथ ही अपने सामान भी दुकान के अंदर रखें, ताकि जो लोग भी बाजार में आएं, उन्हें वाहन खड़ा करने के लिए जगह रहे। इससे जाम की समस्या का समाधान होगा। व्यापारियों के साथ होने वाली बैठकों में व्यापारियों से पूछा जाएगा कि और क्या तरीका अपनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पटरी पर दुकान लगाने वाले तब भी नहीं मानेंगे तो उनके खिलाफ पुलिस सख्त कदम उठाएगी। जाम की समस्या कतई नहीं पैदा होनी चाहिए। यदि व्यापारी अतिक्रमण न करें तो कहीं भी जाम की समस्या नहीं आने पाएगी। बीते दिनों गोपीगंज में हुई बैठक में इस पर चर्चा भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed