फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Police system failed, accused roaming home

पुलिस तंत्र फेल, आरोपी घूम रहा घर

Wed, 27 May 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Police system failed, accused roaming home
ज्ञानपुर। सुनने में खबर चौकानेँ वाली है। कोरोना योद्धाओं पर हमला करने वाले जिस आरोपित को पुलिस 23 दिन में नहीं ढूढ़ सकी वह मोहल्ले में ही टहल रहा है। बुधवार को उसका वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस महकमें में खलबली मच गई। ऐसे में कस्बा चौकी और कोतवाली पुलिस सवालों में घिर गई है।
विज्ञापन

भदोही नगर में प्रतिबंध के बाद भी पुलिस संरक्षण में तीन साल से अवैध बूचड़खाना संचालित किया जा रहा था। तीन मई को सफाई कर्मियों ने इस गोरखधंधा से पर्दा उठाया तो गुस्साए आरोपी जावेद कुरैशी आदि ने जानलेवा हमला कर दिया। इस मामले में आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज किए धीरे-धीरे 23 दिन गुजर गए लेकिन आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। आरोपी रात में प्रतिदिन आता है और भोर में निकल जाता है। ईद के दिन भर मोहल्ले में ही रहा। बुधवार को मोहल्ले में टहलने का वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली से लेकर पुलिस के आला अधिकारी सकते में आ गए। एसपी रामबदन सिंह ने कहा कि गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है। अगर मोहल्ले में आता है तो गंभीर मामला है। लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed