फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Police siege to protest the brutal beating of cattle

मवेशी की बेरहमी से पिटाई के विरोध में थाने का घेराव

Tue, 21 Jul 2020 04:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
Police siege to protest the brutal beating of cattle
दुर्गागंज। फसल नष्ट करने के आरोप में एक मवेशी को बेरहमी से पीटने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को राष्ट्रवादी युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया। इस दौरान बेजुबान के साथ क्रूरता करने वालों पर अविलंब कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

संगठन के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सड़क से लेकर खेत-खलिहानों तक बेसहारा घूम रहे मवेशी सुरक्षित नहीं हैं। पशुपालन विभाग भी इनको संरक्षित कराने में लापरवाही बरत रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल गोवंश सुरक्षा का खुलेआम मजाक उड़ाया जा रहा है। आरोप लगाया कि रविवार को थानाक्षेत्र के टीकापुर-छनौरा गांव में चारे की तलाश में भटक रहे एक गोवंश के ऊपर जानलेवा हमला किया गया। इसका विरोध करने के बाद भी वर्ग विशेष के लोग उग्र थे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बेजुबानों के साथ आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रहीं हैं। पुलिस और जिला प्रशासन के खिलाफ शीघ्र ही सरकार को रिपोर्ट भेजकर सख्त कदम उठाने के लिए समाज अब जागरूक हो चुका है। दुर्गागंज थानाध्यक्ष खुर्शीद अंसारी ने कहा कि संगठन की शिकायत पर एक नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed