फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Police removed the encroachment on the orders of the High Court

हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने हटाया अतिक्रमण

Wed, 20 Jan 2021 07:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
Police removed the encroachment on the orders of the High Court
औराई के जोखुपुर में पुलिस प्रशासन द्वारा हटाया जा रहा अतिक्रमण। - फोटो : BHADOHI
घोसिया। औराई थानाक्षेत्र के औरंगाबाद-जोखूपुर गांव में बुधवार को पुलिस ने हाईकोर्ट के आदेश पर विवादित जमीन से अतिक्रमण हटा दिया। इसके साथ ही फरियादी परिवार को जहां 25 वर्ष बाद न्याय मिला, वहीं वहां रह रहे कई परिवारों का आशियाना उजड़ गया।
विज्ञापन

जोखूपुर गांव निवासी उमाशंकर ने बताया कि एक मारवाड़ी परिवार की 16 बिस्वा जमीन में से 12 बिस्वा उसने और चार विस्वा जमीन उसके भाई संतू ने रजिस्ट्री कराया था। लेकिन, मौके पर उसकी जमीन का रकबा कम मिला। अन्य जमीन पर कब्जा कर लिया गया था। इसके लिए कई बार पुलिस-प्रशासन के दरवाजे पर गुहार लगाई, लेकिन बात नहीं बनी। थक-हार कर उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर न्याय मांगा। खंडपीठ ने सुनवाई करते हुए उमाशंकर के पक्ष में निर्णय लेकर पुलिस को अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया। औराई कोतवाली प्रभारी श्रीकांत राय पुलिस बल के साथ पहुंचे और फरियादी की जमीन पर हुए अतिक्रमण को जेसीबी लगाकर हटा दिया। साथ ही अतिक्रमणकारियों को हिदायत दी। अतिक्रमण हटाते समय राजस्व विभाग और तहसील औराई के अधिकारियों की अनुपस्थिति चर्चा में बनी रही। एसडीएम एके मिश्रा, तहसीलदार तनुजा निगम ने इस तरह की जानकारी से अनभिज्ञता जताई। औराई कोतवाल श्रीकांत राय ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अतिक्रमण हटवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed