फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Police removed 75 loudspeakers from religious places

Bhadohi News: धर्मस्थलों से पुलिस ने उतारे 75 लाउडस्पीकर

Tue, 28 Nov 2023 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Police removed 75 loudspeakers from religious places
ज्ञानपुर। शासन के निर्देश पर सोमवार को पुलिस महकमे की तरफ से ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। अलग-अलग थानों की पुलिस ने धार्मिक स्थलों पर लगे 75 लाउडस्पीकर और ध्वनि विस्तारक यंत्रों को हटवाया। धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित कर नियम के तहत ही संचालन का निर्देश दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने आम जनता को ध्वनि प्रदूषण से निजात दिलाने के लिए निर्देश दिया था। उसी क्रम में सोमवार को अलग-अलग थानों की पुलिस टीमों ने ज्ञानपुर, गोपीगंज, घोसिया, माधोसिंह, खमरिया, भदोही, नई बाजार, सुरियावां, चौरी आदि क्षेत्रों में अभियान चलाकर कार्रवाई की। क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्र के सभी धार्मिक स्थलों पर धर्म गुरुओं से संवाद किया।
विज्ञापन

ध्वनि प्रदूषण के तहत माननीय न्यायालय की तरफ से जारी निर्देशों को बताया। अभियान में 209 लाउडस्पीकर और ध्वनि विस्तारक यंत्र मानक के विपरीत पाए गए। जिनमें से 134 की ध्वनि सीमा को मानक के अनुसार नियंत्रित करवाया गया और 75 लाउडस्पीकर को हटवाया गया। नियमों का पालन न करते पाए जाने पर 10 लाउडस्पीकर संचालकों के खिलाफ 290 आईपीसी के तहत कार्यवाही की गई। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में अभियान चलाकर तेज ध्वनि वाले यंत्रों कम करवाने के साथ ही जहां भी एक से ज्यादा लाउडस्पीकर लगे थे। उसे उतरवाया गया है। तेज ध्वनि की वजह से पढ़ने वाले बच्चों के साथ ही मरीजों को भी परेशानी होती है। ऐसे में हमें निश्चित डेसीबल पर ही साउंड बजाना चाहिए। जिससे दूसरों को परेशानी न हो। यह अभियान आगे भी चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed