फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Police recruitment exam will be held at six centres, 2976 candidates will participate.

Bhadohi News: छह केंद्रो पर होगी पुलिस भर्ती परीक्षा, 2976 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Mon, 25 May 2026 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Police recruitment exam will be held at six centres, 2976 candidates will participate.
ज्ञानपुर।
विज्ञापन

जिले में तीन दिनों तक होने वाली यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के लिए छह केंद्र बनाए गए हैं। शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। आगामी दिनों में होने वाली तीन प्रमुख परीक्षाओं के लिए नोडल अधिकारी, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती कर दी गई है। सीसीटीवी निगरानी में होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा में 2976 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा छह पालियों में कराई जाएगी।
उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून को आयोजित होगी। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी। इसके लिए काशी नरेश राजकीय विश्वविद्यालय ज्ञानपुर, विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज, श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज भदोही, एमए समद इंटर कॉलेज भदोही और गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज गोपीगंज को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

प्रत्येक केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा सहायक केंद्र व्यवस्थापक तैनात रहेंगे। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को फोटो पहचान पत्र सहित अन्य जांच प्रक्रिया के लिए परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। पहली पाली के लिए जांच सुबह आठ बजे से साढ़े नौ बजे तक और दूसरी पाली के लिए दोपहर एक बजे से ढाई बजे तक होगी। परीक्षा केंद्रों की निगरानी कंट्रोल रूम से की जाएगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि 31 मई से 10 जून तक तीन प्रमुख परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। 31 मई को बीएड प्रवेश परीक्षा, तीन जून को टीजीटी-पीजीटी परीक्षा तथा 8 से 10 जून तक पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित होगी। सभी परीक्षाओं के लिए अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है।
---------
परीक्षा केंद्र पर सिर्फ ये ले जाएं

-एडमिट कार्ड की स्पष्ट प्रिंटेड कॉपी

-एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी)

-हाल ही का दो पासपोर्ट साइज फोटो

-पारदर्शी पेन (यदि निर्देशित हो)

---------------

इन पर प्रतिबंध

-मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में पूरी तरह प्रतिबंधित होंगे।

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed