फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Police Recruitment Exam: Candidates will not be allowed to take caps, keys, and sunglasses to the centers

पुलिस भर्ती परीक्षा : केंद्रों पर टोपी, चाबी और धूप वाला चश्मा नहीं ले जा सकेंगे परीक्षार्थी

Sat, 14 Mar 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Police Recruitment Exam: Candidates will not be allowed to take caps, keys, and sunglasses to the centers
ज्ञानपुर के एन पीजी कॉलेज में पुलिस परीक्षा का डेस्क स्लिप लगाते कर्मचारी। संवाद
ज्ञानपुर। जिले में शनिवार से होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियां हो चुकी हैं। जिले के छह केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा होगी। दो पालियों में 9600 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। शुक्रवार को केंद्रों पर डेस्क स्लिप आदि चिपकाए गए। परीक्षा में अभ्यर्थी टोपी, चाबी और धूप वाला चश्मा नहीं ले जा सकेंगे। जिलाधिकारी शैलेश कुमार व एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करके तैयारियों को परखा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड की ओर से 14 और 15 मार्च को पुलिस भर्ती की परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा के लिए काशी नरेश विश्वविद्यालय ज्ञानपुर, विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज भदोही, ज्ञानदेवी इंटर कॉलेज भदोही एवं एमए समद इंटर कॉलेज भदोही को केंद्र बनाया गया है। इन सभी केंद्रों पर सख्त गिगरानी रहेगी। शुक्रवार को अधिकारियों की टीम ने सभी केंद्रों पर पहुंचकर तैयारियाें का जायजा लिया। वहीं, सभी छह केंद्रों पर परीक्षार्थियों की डेस्क स्लिप चिपकाई गई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। पारदर्शी परीक्षा के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, और अतिरिक्त सहायक केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई है। परीक्षा प्रक्रिया के दौरान कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों की ट्रिपल लेयर होंगी मॉनीटरिंग
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान केंद्रों की निगरानी पुलिस लाइन में बनाए गए इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर से की जाएगी। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि यह कमांड सेंटर परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से जुड़ा है। जिससे ट्रिपल लेयर सुरक्षा (स्थानीय केंद्र स्तर, जिला स्तर व राज्य स्तर) सुनिश्चित होगी। सेंटर में लगी बड़ी स्क्रीन पर परीक्षा की लाइव मॉनीटरिंग होगी। इस सेंटर में वायरलेस कम्युनिकेशन डिवाइस, रेडियो सेट, नेटवर्क उपकरणों एवं अन्य तकनीकी संसाधनों की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर सेंटर के पास यातायात व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
एसपी ने बताया कि नकलविहिन परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। हर एक गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। वहीं जहां-जहां सेंटर बने हैं। वहां यातायात व्यवस्था के संचालन के विशेष इंतजाम होंगे। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील किया कि किसी भी तरह आपत्तिजनक चीजों को लेकर केंद्र पर न पहुंचे।

परीक्षा केंद्रों पर ये वस्तुएं हैं प्रतिबंधित
- पेंसिल बॉक्स, कैलकुलेटर
- मोबाइल फोन, यूएसबी ड्राइव, ब्लूटूथ डिवाइस
- स्मार्टवॉच, हेल्थ बैंड, डिजिटल पेन
- कैमरा, सनग्लास, कैप, ज्वेलरी
- खाद्य पदार्थ, चाबियां, पर्स/वॉलेट


परीक्षा को लेकर सारी तैयारियां पूरी है। एक दिन पहले ही रिहर्सल कर लिया गया। हर सेंटर पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, और अतिरिक्त सहायक केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती है। - अंशुमान, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article