फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Police recovered Fake currency notes of 1.82 lakh Four miscreants arrested in Bhadohi

1.82 लाख के नकली नोट बरामद: भदोही में चार बदमाश गिरफ्तार, भोले लोगों को फंसाकर करते जालसाजी

Thu, 27 Jan 2022 06:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 27 Jan 2022 06:52 PM IST
सार

गिरफ्तार बदमाश ने बताया है कि उसका एक संगठित गिरोह भदोही सहित आसपास के जिलों में अवैध शराब बेचने एवं नोट दोगुना करने के नाम पर लोगों को ठगता था।

विज्ञापन
Police recovered Fake currency notes of 1.82 lakh Four miscreants arrested in Bhadohi
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

भदोही जिले के फूलन देवी चौराहा से बुधवार को क्राइम ब्रांच और भदोही पुलिस ने 1.82 लाख के नकली नोट के साथ 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश संतोष उर्फ महाकाल और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया। बदमाशों के पास से दो तमंचे और कार बरामद हुई है। इनामी बदमाश के खिलाफ, हत्या, मारपीट, गैंगस्टर सहित 24 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में गुरुवार को पत्रकारवार्ता में एसपी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए थानों के साथ-साथ क्राइम ब्रांच की टीम लगाई गई हैं। गिरफ्तार संतोष ने पूछताछ में बताया है कि उसका एक संगठित गिरोह भदोही सहित आसपास के जिलों में अवैध शराब बेचने एवं नोट दोगुना करने के नाम पर लोगों को ठगता था।

विज्ञापन

गैंग के अन्य साथी आसपास के जनपदों में भोले-भाले लोगों को नोट दोगुना करने के नाम पर बहला-फुसलाकर ले आते थे। उनसे कुछ नकदी लेकर नकली नोट दिए जाते थे। साथ ही उन्हें लालच दिया जाता था कि इन नोटों को चलाने पर उन्हें 50 फीसदी लाभ मिलेगा। जो इसका विरोध करते थे उन्हें मारपीट कर भगा देते थे।

एसपी ने बताया कि संतोष उपाध्याय के अलावा अखिलेश प्रताप सिंह उर्फ अभय निवासी बहुता, सुशील उपाध्याय निवासी अबरना, अमित सोनी निवासी पहतीपुर रोड अंबेडकरनगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed