फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Police post will be built in Moonsilatpur, people of 60 villages will get help

Bhadohi News: मूंसीलाटपुर में बनेगी पुलिस चौकी 60 गांवों के लोगों को मिलेगी मदद

Sat, 24 May 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Police post will be built in Moonsilatpur, people of 60 villages will get help
ज्ञानपुर। जिले के मूंसीलाटपुर में पुलिस चौकी बनेगी। चौकी बनाने के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। जल्द ही वहां चौकी की स्थापना होगी। मूंसीलाटपुर में चौकी बनने से 60 गांवों की बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा। वहीं आने वाले दिनों में वहां प्रस्तावित परियोजनाओं के बनने से कानून व्यवस्था के अनुपालन में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

जिले के मूंसीलाटपुर में जिला स्टेडियम और फायर स्टेशन मौजूद है। स्टेडियम में हर दिन बड़ी संख्या में खिलाड़ी प्रैक्टिस करने और खेलने के लिए जाते हैं। वहीं समय-समय पर यहां बड़े-बड़े आयोजन भी होते हैं। वहीं मूंसीलाटपुर के आसपास की करीब 50 से 60 गांवों की आबादी को पुलिस की मदद के लिए सात से आठ किमी दूर भदोही कोतवाली जाना पड़ता है। घटना-दुर्घटना होने के बाद पुलिस को भी मौके पर पहुंचने में समय लगता है। मूंसीलाटपुर में आने वाले दिनों में जिला कारागार और रोडवेज बस डिपो बनाया जाना है। जिला कारागार को लेकर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं रोडवेज डिपो को लेकर भी जमीन की पहचान हो गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में मूंसीलाटपुर में लोगों की आवाजाही और चहल पहल बढ़ेगी। ऐसी दशा में वहां कानून व्यवस्था के अनुपालन में परेशानी न आए। इस लिहाज से भी मूंसीलाटपुर में पुलिस चौकी की स्थापना महत्वपूर्ण हो गई है। जिला प्रशासन की ओर से मूंसीलाटपुर में 0.190 हेक्टेयर ऊसर जमीन को पुलिस चौकी निर्माण के लिए चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

जमीन पहचान की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है, जल्द ही वहां पर चौकी स्थापना होगी। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मूंसीलाटपुर में चौकी बनाए जाने को लेकर जमीन की पहचान हो गई है। कुछ प्रक्रिया बाकी है। उसे जल्द ही पूरा कर पुलिस चौकी की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed