{"_id":"58d81b374f1c1bee5e1a125b","slug":"police-picked-up-three-in-the-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या मामले में पुलिस ने तीन को उठाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या मामले में पुलिस ने तीन को उठाया
bhadohi hindi news
Updated Mon, 27 Mar 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
ट्रेलर मालिक हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस ने रविवार को परिवहन विभाग के तीन आउटसाइडरों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने तीनों से घंटों पूछताछ की।
मालूम हो कि बृहस्पतिवार को गोपीगंज थानाक्षेत्र के पर्वतपुर गांव के पास ट्रेलर मालिक की हत्या कर शव गेहूं के खेत में फेंका हुआ मिला था। ट्रेलर मालिक सूरजमल चौधरी जयपुर से मार्बल लाद कर कोलकाता के लिए निकला था। घटना के पर्दाफाश के लिए एसपी डीपीएन पांडेय ने क्राइम ब्रांच के साथ ही पांच टीम गठित की थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर रविवार को परिवहन विभाग के तीन आउटसाइडर को हिरासत में ले लिया। कई घंटे तीनों से पुलिस ने पूछताछ की।सीओ श्यामशंकर पांडेय ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही पुलिस घटना का पर्दाफाश करेगी। मालूम हो कि परिवहन विभाग में कर्मियों की कमी से आउटसाइडरों से ही ज्यादातर काम कराया जाता है।
कुछ मनबढ़ किस्म के आउटसाइडर पूर्ववर्ती सरकार में माननीयों की कृपा और विभाग के आशीर्वाद से जीटी रोड पर बड़े वाहनों से अवैध वसूली करते हैं। कई बार आउटसाइडरों की मनमानी को लेकर ट्रक चालक विरोध भी कर चुके हैं ।