फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Police personnel for the first time apologized to the court citing mistake, got one year imprisonment

Bhadohi News: पुलिस कर्मियों पहली बार गलती का हवाला देकर कोर्ट से मांगी माफी, मिला एक साल का कारावास

Sat, 23 Dec 2023 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Police personnel for the first time apologized to the court citing mistake, got one year imprisonment
ज्ञानपुर। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट साबिहा खातून की अदालत ने शुक्रवार को कार्य में लापरवाही बरतने पर दो पुलिसकर्मियों और चोर को एक-एक साल कारावास और दो-दो हजार अर्थदंड की सजा सुनाई। दो साल पूर्व मेडिकल परीक्षण के दौरान शातिर चोर पुलिस की अभिरक्षा से भदोही के एमबीएस अस्पताल से फरार हो गया था। सुनवाई करते हुए कोर्ट ने फैसला सुनाया।
विज्ञापन

अभियोजन के मुताबिक 28 सितंबर 2021 को भदोही कोतवाली के दो आरक्षी शातिर चोर नेहाल उर्फ वीरू का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल लेकर गए। जहां मेडिकल परीक्षण के दौरान मोटरसाइकिल चोर चकमा देकर फरार हो गया था, हालांकि पुलिस ने बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रकरण में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस जवान कांस्टेबल दुर्ग विजय कुमार निवासी भुड़कुड़ा गाजीपुर और कांस्टेबल अरूण उदैनिया निवासी चंद्रनगर उरई जालौन के खिलाफ भदोही कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के बाद पुलिस ने आरोपपत्र न्यायालय में भेजा। जहां दोनों पक्ष के अधिवक्ताओं के बीच बहस हुई। आरक्षियों ने कोर्ट के समक्ष पहली गलती होने पर माफी की मांग भी की। दोनों पक्षों के तर्क एवं बहस सुनने के बाद न्यायाधीश साबिहा खातून ने लापरवाही का दोषी मानते हुए आरक्षियों को एक-एक साल और चोर को भी एक साल की सजा सुनाई। कोर्ट ने कहा कि यह अपराध की प्रकृति गंभीर है। ऐसी स्थिति में परीविक्षा का लाभ देना न्याय संगत नहीं है। यह जानकारी सहायक अभियोजन अधिकारी हेमेंद्र कुमार ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed