फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Police personnel accused of demanding convenience fee

पुलिस के जवान पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप

Tue, 17 Aug 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Police personnel accused of demanding convenience fee
करीब 10 दिन पूर्व मोढ़ में पंचर बनाने वाले दुकानदार की पिटाई का मामला ठंडा नहीं पड़ा था कि पाली चौकी के महजूदा गांव में एक पुलिसकर्मी की करतूत सामने आ गई। दो सिपाहियों पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगा है। ग्राम प्रधान ने मामले की जानकारी एसडीएम और एसपी को दी है। आरोप है कि ग्राम सचिवालय के कार्य को रोककर पुलिसकर्मी ने सुविधा शुल्क की मांग कर दी। ग्राम प्रधान राजमणि पांडेय ने एसडीएम भदोही आशीष कुमार मिश्र और पुलिस अधीक्षक से मामले को अवगत कराया। आरोप लगाया कि एक सिपाही फोन पर सुविधा शुल्क की मांग की जबकि दूसरा मौके पर पहुंच गया। सरकारी कार्य होने का हवाला दिया लेकिन वह नहीं माना। सिपाही ने जेसीबी मशीन को बंद करा दिया। मामले में पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने कहा कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed