फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Police investigating attempt to spoil atmosphere in Muharram procession in bhadohi

Bhadohi Crime: मुहर्रम जुलूस में माहौल बिगाड़ने का प्रयास, सीसीटीवी से की जा रही दबंगों की पहचान

Fri, 04 Jul 2025 01:47 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 04 Jul 2025 01:47 PM IST
सार

Bhadohi News: भदोही जिले में मुहर्रम जुलूस में माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। नगर में लगे जगन्नाथ यात्रा के पोस्टर को डंडा मारकर फाड़ने वाले दबंगों की सीसीटीवी की मदद से पहचान की जा रही है। 

विज्ञापन
Police investigating attempt to spoil atmosphere in Muharram procession in bhadohi
मंगलम सेवा समिति द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही नगर में बृहस्पतिवार को निकाले गए मुहर्रम सातवीं की जुलूस के दौरान कुछ मनबढ़ों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। वायरल वीडियो में दो युवकों ने नगर में लगे जगन्नाथ यात्रा के पोस्टर पर डंडा मारकर फाड़ दिया। मामले की जानकारी होने पर मंगलम सेवा समिति के प्रबंधक कोतवाली में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से युवकों की पहचान कर कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम मुहर्रम के सातवीं का जुलूस निकाला जा रहा था। इस बीच सदर मोहाल में जुलूस में शामिल दो युवकों ने नगर में लगे जगन्नाथ यात्रा के पोस्टर पर डंडा मारकर फाड़ दिया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मंगलम सेवा समिति के प्रबंधक कृष्ण कुमार खटाई ने तहरीर दी। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर कार्रवाई में जुट गई। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP News: हथियार बरामदगी के लिए बदमाश को ले गई थी पुलिस, आरोपी ने कर दी फायरिंग; जवाबी कार्रवाई में लगी गोली
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सीसीटीवी से अराजक तत्वों की पहचान की जा रही है। मामले में कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ भाजपा अल्पसंख्यक जिला मंत्री आसिफ खान ने युवाओं के इस कृत्य की निंदा की। कहा कि शांतिपूर्वक मोहर्रम मनाना हमारी प्राथमिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed