फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia police arrested accused of deadly attack after he shot in leg

UP News: हथियार बरामदगी के लिए बदमाश को ले गई थी पुलिस, आरोपी ने कर दी फायरिंग; जवाबी कार्रवाई में लगी गोली

Fri, 04 Jul 2025 11:39 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 04 Jul 2025 11:39 AM IST
सार

Ballia News: घटना में उपयुक्त हथियार बरामदगी के दौरान बदमाश ने प्रभारी निरीक्षक पर फायर कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली बदमाश के पैर में लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।  

विज्ञापन
Ballia police arrested accused of deadly attack after he shot in leg
आरोपी को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के रसड़ा पुलिस ने जानलेवा हमला करने के आरोपी को बृहस्पतिवार की रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। हथियार की बरामदगी के दौरान पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जो अभियुक्त के पैर में लगी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। वह पुलिस पर फायर कर भागने के फिराक में था। 

विज्ञापन

 
ये है पूरा मामला
मुंडेरा गांव निवासी अभियुक्त मानवेन्द्र सिंह उर्फ प्रिन्स सिंह 13 जून को अपने साथियों के साथ धन्नू राजभर निवासी वार्ड नं0 01 महावीर अखाड़ा को गोली मारी थी। मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। घटना में उपयुक्त हथियार की बरामदगी के लिए न्यायालय के आदेश पर बदमाश को पुलिस रिमांड में लेकर जिला कारागार मऊ से रसड़ा कोतवाली लाया गया। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Crime News: नाबालिग लड़कियों की राजस्थान में शादी कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार महिलाओं समेत छह गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियुक्त से विवेचक उपनिरिक्षक देवी प्रसाद मिश्रा व निरीक्षक विपिन सिंह द्वारा पूछताछ की तो आरोपी मानवेन्द्र ने बताया कि 13 जून को धन्नू राजभर को गोली मारने के बाद साथियों के साथ भाग गया। घटना में प्रयुक्त असलहे को नगहर चांदपुर डुमरिया मार्ग पर छिपाकर रख दिया था। 

पुलिस टीम हथियार बरामदगी के लिए अभियुक्त को साथ लेकर बताए गए स्थान पर पहुंची। अंधेरा होने के कारण रोशनी के लिए पुलिस टॉर्च दिखा रही थी। इसी बीच अचानक अभियुक्त तेज कदम से आगे बढ़कर छिपाए हुए पिस्टल को उठाकर प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह को लक्ष्य करके जान मारने की नीयत से फायर कर दिया। 

निरीक्षक बाल-बाल बच गए। अभियुक्त ने फिर फायर करने का प्रयास किया तब तक पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ फायर कर दिया। इसमें अभियुक्त के पैर में गोली लगी। एएसपी अनिल कुमार झा ने कहा कि जानलेवा हमले का आरोपी घटना में उपयुक्त हथियार बरामदगी के दौरान प्रभारी निरीक्षक पर फायर करके भागने के फिराक में था, पुलिस की आत्मरक्षा में चलाई गई गोली उसके पैर में लगने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed