फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Police did not reach miscreants

उपद्रवियों तक नहीं पहुंचे पुलिस के हाथ

Tue, 07 Jan 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Police did not reach miscreants
ज्ञानपुर। गत दिनों भदोही नगर में जमकर उपद्रव करने वाले आरोपियों तक पुलिस के हाथ अब तक नहीं पहुंच सके हैं। ा पोस्टर जारी करने के बाद पुलिस ने 17 आरोपियों की शिनाख्त करने का दावा किया है, लेकिन अब तक गिरफ्तारी एक भी नहीं हो सकी है। गौरतलब है कि पुलिस ने 27 आरोपियों को नामजद और दो सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने के साथ ही 59 आरोपियों की पहचान के लिए पोस्टर जारी किया था।
विज्ञापन

20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद भदोही नगर के काजीपुर मोहल्ले से नागरिकता कानून के विरोध में निकला जुलूस पुलिस के रोकने के बाद उपद्रव में तब्दील हो गया। पुलिस पर पथराव करने के साथ ही कई वाहनों और पुलिस चौकी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करने के साथ ही आंसू गैस के गोले दागे थे। बाद में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही दो सौ अज्ञात लोगों में से पहचान के लिए 59 आरोपियों का पोस्टर जारी किया। उनमें से 17 आरोपियों की पहचान भी हुई, लेकिन घटना के पखवारेभर बाद भी उनमें से किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। सभी आरोपी भूमिगत हो गए। हालांकि पुलिस का दबिश देने का सिलसिला जारी है। पुलिस कप्तान रामबदन सिंह ने कहा कि 17 आरोपियों की पहचान की जा चुकी है। और लोगों की पहचान कराई जा रही है। जल्द ही
विज्ञापन

जमानत पर सुनवाई आठ को
ज्ञानपुर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने गत दिनों भदोही में हुए उपद्रव में गिरफ्तार किए गए कुछ उपद्रवियों की जमानत अर्जी सुनवाई के लिए आठ जनवरी की तिथि तय की है। सोमवार को सुबह से ही कचहरी परिसर में जमानतदारों और पैरोकारों की भारी तादाद जुट गई थी। खचाखच भरी अदालत में सुनवाई के दौरान पुलिस महकमे की ओर से संबंधित प्रपत्र पेश करने के लिए समय मांगा गया। आरोपियों के अधिवक्ताओं ने झूठा फंसाने का हवाला देते हुए जमानत देने की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाध्यक्ष संतराम की अदालत ने उपद्रवियों की जमानत पर सुनवाई के लिए आठ जनवरी की तिथि मुकर्रर कर दी। उधर आरोपी पक्ष के लोगों में उगापुर की घटना की तर्ज पर बेचैनी दिखाई दी। उस घटना में तकरीबन तीन वर्ष पूर्व दुर्गापूजा में मूर्ति विसर्जन के लिए उगापुर नहर के समीप तोड़फोड़ और पुलिस पर हमला किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में उपद्रवी जेल भेजे गए थे और महीनों बाद उच्च न्यायालय से जमानत मिली थी। न्यायालय परिसर में चर्चा रही कि ऐसी ही घटना उगापुर में भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
तेजाब हमले के आरोपियों को मिली जमानत
ज्ञानपुर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने तेजाब हमले के आरोपियों को राहत पहुंचाते हुए जमानत पर छोड़ने का आदेश दिया। गत दिनों भदोही नगर के दुलमदासपुर सर्रोई में एक जलसे से लौट रहे सेबाब और अशफाक से कहासुनी हो गई थी, जिसको लेकर वादी शहनाज के घर में अफरोज, सफरोज, सुहैल, फैसल और फैजान ने लाठी, हथौड़ी आदि से प्रहार कर लड़कियों को भी घायल कर दिया था और अभद्रता करते हुए उनकी लड़की रेशमा के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया था, जिससे वह जल गई थी। मामले में सुनवाई करते हुए जिला जज संतराम की अदालत ने आरोपियों को जमानत पर छोड़ने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed