दूल्हे पर तेजाब फेंकने का मामला: 'मैं उससे प्यार करता हूं... और', गिरफ्तार प्रेमी ने उगला सच; एक युवक फरार
Bhadohi News: कोतवाली के तुलापुर बहादुरान गांव में बाइक सवार तीन नकाबपोशों बदमाशों ने द्वार-पूजा के लिए जा रहे दूल्हे पर तेजाब फेंक दिया था। तेजाब के हमले से दूल्हा सहित तीन लोग बुरी तरह झुलस गए थे। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भदोही के सुरियावां कोतवाली के तुलापुर बहादुरान गांव में दूल्हे पर एसिड फेंकने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को दोपहर में बिहियापुर ब्रह्म बाबा मंदिर के पास से प्रेमी समेत दो को गिरफ्तार कर लिया।
एक अन्य आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम ने कई स्थानों पर दबिश दिया, लेकिन अब तक वह पकड़ में नहीं आ सका। वहीं घटना में घायल दूल्हे समेत तीन लोगों की हालत अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।
सुरियावां के तुलापुर बहादुरान गांव में बीते मंगलवार को मोढ़ के बीजापुर गांव से बारात आई थी। रात में करीब नौ बजे द्वारचार के समय दूल्हा सुदामा आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आगे बढ़ा। उसी दौरान एक बाइक पर सवार नकाबपोश तीन युवकों में से एक ने दूल्हे के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया।
इसमें दूल्हा सुदामा गौतम के साथ बैठे आरके बुद्ध और जेके बुद्ध झुलस गए। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बाइक सवार फरार हो गए। आनन-फानन में तीनों को सुरियावां सीएचसी लाया गया। जहां उसे पहले ज्ञानपुर उसके बाद बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
दोस्तों ने किया था सहयोग
दुल्हन के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू किया। पुलिस की जांच एवं साक्ष्य संकलन में पता चला कि दूल्हन का प्रेमी सचिन बिंद अपने सहयोगी युवराज सिंह और सचिन सिंह के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।
गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे प्रभारी निरीक्षक राम नगीना यादव मय टीम बिहियापुर के पास से सचिन बिंद निवासी हरिपुर और युवराज सिंह निवासी तुलापुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एसिड में प्रयोग की जाने वाली पिपिया और बाइक को भी बरामद किया।
पूछताछ में आरोपी सचिन बिंद ने बताया कि उसका दुल्हन से प्रेम-प्रपंच चल रहा था। शादी को लेकर वह काफी नाराज था। सहयोगी युवराज सिंह और सचिन सिंह को साथ लेकर घटना को अंजाम दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सचिन सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक के अलावा सुबाष कुमार, शिवम कुमार सिंह, राधा यादव आदि रहीं।