फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Polar Man's Degree in Antarctica to Ramendra

रामेंद्र को अंटार्कटिका में पोलर मैन की उपाधि

Sat, 24 Jun 2017 01:37 AM IST
bhadohi news
bhadohi news Updated Sat, 24 Jun 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
Polar Man's Degree in Antarctica to Ramendra
रामेंद्र को पोलर मैन का पत्र देते एग्जेंडर।
ज्ञानपुर। अंटार्कटिका के भारतीय रिसर्च स्टेशन में काम कर रहे जिले के नेवादा गांव के निवासी रामेंद्र उपाध्याय को वहां बेहद कठिन क्लाइमेटिक परिस्थितियों में काम करने के लिए पोलर मैन की उपाधि से नवाजा गया है। मैत्री अनुसंधान के चीफ एलेग्जेंडर ने यह उपाधि देकर सम्मानित किया। रामेंद्र को सम्मान मिलने के बाद घर और गांव वाले गदगद हैं।       
विज्ञापन

नेवादा गांव निवासी एवं सेवानिवृत्त उप कृषि निदेशक ब्रह्मदेव उपाध्याय के पौत्र रामेंद्र उपाध्याय का चयन भारतीय रिसर्च स्टेशन में मैनेजर के पद पर हुआ है। वह अंटार्कटिका में रिसर्च करने के अलावा विभिन्न देशों के होनहारों के शोध की जांच करते हैं। वहां पर छह माह रात और छह माह दिन होने के साथ तापमान बेहद कम होने से ठंड ज्यादा पड़ती है। वहां रहने वाले लोगों को काफी कठिन परिस्थितियों में समय गुजारना पड़ता है। अंटार्कटिका में 21 जून को मनाए जाने वाले मिड विंटर डे के मौके पर रामेंद्र को पोलर मैन की उपाधि देकर सम्मानित किया गया। यह उपाधि भारत के मैत्री अनुसंधान बेस के सभी सदस्यों को दी गई। रूसी अनुसंधान बेस नोवोलाजारेवेस्क्या अंटार्कटिका के स्टेशन चीफ एलेक्जेंडर ने सभी को सम्मानित किया। अमर उजाला से फोन पर बातचीत के दौरान रामेंद्र ने बताया कि वर्तमान समय में वहां पर छह माह रात का समय चल रहा है। अगस्त में सुबह होगी। इसके बाद वहां छह माह दिन ही रहेगा।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed