फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Pipes getting damaged due to drain cleaning, drinking water crisis

Bhadohi News: नाली सफाई से क्षतिग्रस्त हो रही पाइप, पेयजल संकट

Sun, 07 Jul 2024 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Pipes getting damaged due to drain cleaning, drinking water crisis
गोपीगंज। नगर पालिका के विभिन्न वार्डों में इन दिनों नालियों की सफाई की जा रही है। सफाई के दौरान कर्मियों की लापरवाही बरतने से कई लोगों के घरों के पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे दर्जनों घरों में तीन दिनों से पेयजल संकट है। लोगों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी इसे दुरूस्त नहीं कराया गया। गोपीगंज नगर पालिका प्रशासन की ओर से इन दिनों बारिश को देखते हुए तेजी से नाली सफाई का कार्य कराया जा रहा है। नगर के विभिन्न वार्डों में हो रहे कार्य में कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। सदर मोहल निवासी शैलेश अग्रवाल समेत अन्य के घरों में पहुंचने वाला पेयजल कनेक्शन टूट गया। जिससे उनके घरों में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। लोगों ने बताया कि उन्होंने प्रशासन को लिखित शिकायत भी की, लेकिन अब तक उसे ठीक नहीं कराया गया। इसके कारण तीन दिन से पेयजल संकट बना है। लोगों ने बताया कि नगर के कई वार्डों में इस तरह की समस्या है। लोगों ने उसे दुरूस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed