फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   'Pink' elephant will go to Mathura by ambulance

एंबुलेंस से संरक्षण केंद्र मथुरा जाएगी ‘गुलाबी’ हथिनी

Thu, 02 Jun 2022 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
'Pink' elephant will go to Mathura by ambulance
ज्ञानपुर। जोरई स्थित वनविभाग परिसर से बलभद्रपुर की गुलाबी नामक हथिनी 10वें दिन शुक्रवार को संरक्षण केंद्र मथुरा के लिए एंबुलेंस से रवाना होगी। रवाना होने से पूर्व दो महावतों के साथ हथिनी का मेडिकल परीक्षण भी होगा। क्षेत्रीय वन अधिकारी रिचेश मिश्रा ने 24 मई की रात बलभद्रपुर से गुलाबी हथिनी समेत एक व्यक्ति को हिरासत में लिया था। व्यक्ति को कोर्ट से जमानत मिल गई लेकिन गुलाबी हथिनी का आशियाना वनविभाग परिसर में एक पीपल का पेड़ ही बना हुआ है। बलभद्रपुर निवासी धर्मेंद्र तिवारी सोनपुर मेले से प्राप्त कागजात दिखाने के बाद भी विभाग ने हथिनी को नहीं छोड़ा था और मामला कोर्ट में भेज दिया। वन विभाग के अनुसार अलग-अलग तिथियों में तीन बार हुई सुनवाई के दौरान सीजेएम कोर्ट ने गुलाबी को संरक्षण केंद्र मथुरा जाने का आदेश वन विभाग को दिया है। डीएफओ नीरज आर्या ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर गुलाबी हथिनी का नया ठिकाना अब मथुरा संरक्षण केंद्र होगा। मथुरा ले जाने के लिए एंबुलेंस को बुलाया गया है जो शुक्रवार को दोपहर तक आ जाएगी। दो महावतों के साथ पशुपालन विभाग की टीम मेडिकल परीक्षण करेगी। एंबुलेंस से ले जाते समय और मथुरा पहुंचने तक की वीडियोग्राफी विभागीय टीम की निगरानी में होती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed