फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Pink cold started, 22 thousand children did not have DBT

गुलाबी ठंड शुरू, 22 हजार बच्चों की नहीं हुई डीबीटी

Wed, 19 Oct 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Pink cold started, 22 thousand children did not have DBT
ज्ञानपुर। गुलाबी ठंड शुरू हो गई है, लेकिन परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले 22 हजार बच्चों को स्वेटर, यूनिफार्म का पैसा नहीं मिल सका है। आधार नंबर पोर्टल पर लिंक न होने से अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। साढ़े आठ हजार खातों में तकनीकी खामी के कारण रकम नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन

जिले के 892 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय में एक लाख 95 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। जहां कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को सरकार दो जोड़ी ड्रेस, एक स्वेटर, एक जूता, दो जोड़ी मोजे और एक बैग प्रदान करती है। अब तक यह राशि विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में भेजी जाती थी। कोरोना संक्रमण काल से सरकार ने सीधे अभिभावकों के बैंक खाते में यह राशि भेजने की व्यवस्था की है। अगस्त से शुरू हुए अभियान को करीब ढाई महीने गुजर गए। विभाग का दावा है कि तीन चरणों में एक लाख 72 हजार से अधिक बच्चों के अभिभावक के खाते में रकम डीबीटी कर दी गई। आंकड़े पर गौर करें तो अब भी 22 हजार 262 बच्चों के अभिभावक के खाते में अभी रकम नहीं गई। इसके पीछे आधार नंबर लिंक न होना बताया गया। इसी तरह खाता संख्या सहित अन्य अभिलेखीय त्रुटियों के कारण साढ़े आठ हजार खातों से पैसा वापस हो गया।
विज्ञापन

बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि तीन चरणों में एक लाख 72 हजार से अधिक अभिभावक के खाते में डीबीटी की गई है। खंड शिक्षा अधिकारी, प्रधानाध्यापकों के माध्यम से शेष बच्चों के आधार नंबर पोर्टल पर लिंक कराया जा रहा है। आधार लिंक होने पर डीबीटी शासन स्तर से कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed