फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Piles of garbage will ring in the rain and will invite infectious diseases

Bhadohi News: बारिश में बजबजाएंगे कचरे के ढेर संक्रामक बीमारियों को देंगे न्योता

Thu, 02 Jul 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Piles of garbage will ring in the rain and will invite infectious diseases
घोसिया नगर के वार्ड छ कच्चा तालाब पर लगा गंदगी का अंबार। संवाद
ज्ञानपुर। निकाय क्षेत्र के डंप हुए कचरे बारिश के बाद संक्रामक बीमारियों को न्योता देंगे। सातों निकायों में 15 जगहों पर कचरों का ढेर लगा है। बारिश होने के बाद ये कचरे बजबजाने लगेंगे और आसपास के लोगों के बीच बीमारियों को बढ़ाएंगे। सातों निकायों में साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्च करके एक-एक कूड़ा निस्तारण केंद्र (एमआरएफ) बनाया गया, लेकिन वहां कितना कचरा पहुंचता है। यह एक बड़ा सवाल है।
विज्ञापन

जिले के निकायों में जगह-जगह फैली गंदगी स्वच्छता मुहिम को मुंह चिढ़ा रही है। गंदगी के कारण डेंगू, मलेरिया, बुखार, टाइफाइड होता है। नौनिहालों में इन्फेक्शन होने का ज्यादा खतरा बना रहा है। आसपास के रहवासी अपने रूम के खिड़की नहीं खोलते हैं। जिले में भदोही व गोपीगंज पालिका और ज्ञानपुर, सुरियावां, खमरिया, घोसिया, नई बाजार नगर पंचायत है। यहां कुल 128 वार्ड है। इन वार्डों से हर दिन करीब 30 से 35 टन कचरा निकलता है।
विज्ञापन

बुधवार को अमर उजाला की टीम ने निकायों में फैले कचरे की हकीकत देखने निकली। जहां सुरियावां के वार्ड संख्या 9 नेहरू नगर में फोरलेन सड़क से अंदर जाने वाली सड़क के किनारे कूड़ा कचरा का ढेर लगा है। जहां मवेशी पॉलिथीन खा रही है। गल्ला मंडी, पुरानी बाजार, घोसिया के वार्ड संख्या छह कच्चा तालाब, वार्ड के कल्लितारा पर कूड़े का अंबार लगा है। नई बाजार के वार्ड नंबर आठ गुलौर, ज्ञानपुर के जिला पंचायत के पीछे, बालीपुर, गोपीगंज के खडहट्टी मोहाल, लिंक रोड, गणेश मंदिर, सुरियावां के ईओ नई बाजार के प्रभारी सुजीत कुमार ने बताया कि हर वार्ड में डस्टबिन है। जहां कूड़े का ढेर है। भदोही के ईओ घोसिया के प्रभारी दयाशंकर वर्मा ने बताया कि सभी का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed