फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Pickup overturns death of young man

पिकअप पलटने से युवक की मौत

Tue, 16 Feb 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Tue, 16 Feb 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
Pickup overturns death of young man

विज्ञापन
वसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजन के बाद प्रतिमा विसर्जन के दौरान जानलेवा दुर्घटना हो गई। जीटी रोड पर लालानगर में टोल-टैक्स बैरियर के समीप सोमवार को प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा पिकअप वाहन पलट गया। इससे उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर आैराई विधायक मधुबाला पीडि़त परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया।

खमरिया नगर के अहिमनपुर में वसंत पंचमी के उपलक्ष्य में पहली बार सरस्वती पूजा की शुरुआत की गई थी। इलाके के युवाओं ने मिलकर इस आयोजन को शुरू किया था। पूजन संपन्न होने के बाद सोमवार को श्रद्धालु सरस्वती प्रतिमा को एक पिकअप वाहन पर लादकर लालानगर के समीप स्थित एक नहर में विसर्जन करने के लिए ले गए।
विज्ञापन


 वहां प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम पूरा कर जब लोग वापस लौट रहे थे कि दोपहर करीब 12.30 बजे जीटी रोड पर लालानगर के समीप पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें प्रीतू माली (19) पुत्र सुशील माली दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन मौके पर मौजूद लोग उसे उठाकर औराई स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अन्यत्र ले जाने की सलाह दी।


घरवाले और ग्रामीण उसे लेकर वाराणसी जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद लोग शव को लेकर घर लौटे और शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

 इधर घटना की जानकारी मिलते ही प्रीतू के घरवालों में कोहराम मच गया। मृतक युवक क्षेत्र के एक             इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र था। पिता सुशील इलेक्ट्रिशियन का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed