{"_id":"572a5c624f1c1b32375cd16f","slug":"philanthropist-told-sp-s-policies","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा की नीतियाें को बताया जनहितैषी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा की नीतियाें को बताया जनहितैषी
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
Updated Thu, 05 May 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
साइकल यात्रा निकालते सपाजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी की ओर से लगातार चौथे दिन प्रदेश सरकार की तारीफों के पुल बांधने के लिए कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों की ओर से साइकल यात्रा निकाली गई। यात्रा के पूर्व सपाजनों ने सरकार की योजनाओं, पार्टी नीतियों को असली जनहितैषी बताया।
दुर्गागंज संवाददाता के अनुसार, दुर्गागंज बाजार में वरिष्ठ सपा नेता, पूर्व प्रधान अकबर अली के आवास से बुधवार को क्षेत्र के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने साइकल यात्रा निकाली। यात्रा को भदोही विधायक जाहिद बेग, जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी ने संयुक्त रूप से पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना किया। नेताद्वय ने कहा कि 14 मई को जिले में मुख्यमंत्री आगमन को कार्यकर्ता ऐतिहासिक बनाएं। समाजवादी पेंशन, मेट्रो, लैपटॉप, फोरलेन सड़क, दवा, एंबुलेंस आदि को विकास कार्यो की बहती गंगा बताया। इस मौके पर बफाती अंसारी, नान्हक यादव, रामबाबू दुबे, समरजीत चौहान, कमाल बाबू, राधेश्याम मौर्य, सुरेश बिंद, गुलाब पाठक, संगम लाल, कमलेश प्रजापति, धर्मेद्र मिश्र आदि रहे। इसी तरह खमरिया नगर से भी साइकल यात्रा निकाली गई। अनिल शुक्ला, शहवाज, सेचू अंसारी, बैजनाथ, गुफरान, इजहार अंसारी, रामधनी यादव आदि रहे।