फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Petrol will not be available without helmet, order will be implemented from 26th

Bhadohi News: बिना हेलमेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल, 26 से लागू होगा आदेश

Tue, 14 Jan 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Petrol will not be available without helmet, order will be implemented from 26th
ज्ञानपुर। सड़क सुरक्षा में सुधार को लेकर पूरे प्रदेश में नो हेलमेट-नो फ्यूल की व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत पंपों पर बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं मिलेगा। नई व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के लिए डीएम विशाल सिंह ने सोमवार को पेट्रोल पंप संचालकों को पत्र भेजा है। इसको 26 जनवरी से प्रभावी बनाने का निर्देश दिया। ऐसा न करने वालों पर सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में जनहानि रोकने के लिए शासन गंभीर है। अधिकतर हादसों में बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों की जान अधिक जाती है। यातायात नियमों का पालन करने के लिए हर साल सड़क सुरक्षा पखवारा और सड़क सुरक्षा माह का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जाता है।
विज्ञापन

केंद्रीय परिवहन मंत्रालय की ओर से मोटर अधिनियम को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया गया है। शासन की सख्ती के बाद अब जिले में इसको कड़ाई से लागू करने की कवायद शुरू हो गई है। जिले में बिना हेलमेट के पेट्रोल न देने का आदेश सोमवार को जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम विशाल सिंह ने जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिया है कि 26 जनवरी से नो हेलमेट, नो पेट्रोल नियम सख्ती से लागू किया जाए। डीएम ने लोगों से अपील की है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। 26 जनवरी से किसी भी ऐसे दो पहिया वाहन चालक को पेट्रोल का विक्रय नहीं किया जाएगा, जिसके चालक और सहयात्री ने हेलमेट नहीं पहना हो। इसके अलावा पेट्रोल पंप परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरा को क्रियाशील रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed