फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Person convicted of raping a minor sentenced to 20 years

Bhadohi News: नाबालिग से दुष्कर्म करने के दोषी को 20 साल की सजा

Sat, 17 Jan 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Person convicted of raping a minor sentenced to 20 years
ज्ञानपुर। विशेष अपर सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) लोकेश कुमार मिश्र ने शुक्रवार को नाबालिग के साथ दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट ने दोषी पर 32 हजार रुपये अर्थदंड लगाया। कोर्ट ने दोषी की जमानत निरस्त कर दी। गोपीगंज कोतवाली के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 14 जुलाई 2024 को कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। बताया कि उनकी बेटी शौच के लिए गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि उसे चूड़िहारी मोहाल गोपीगंज निवासी सौकत अली भगा ले गया है। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने दुष्कर्म की धारा बढ़ाकर अभियुक्त सौकत अली को गिरफ्तार किया। बाद में वह जमानत पर रिहा हो गया था। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ विशेष अपर सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) की अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। शुक्रवार को दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायाधीश लोकेश कुमार मिश्र ने अभियुक्त सौकत अली को नाबालिग से दुष्कर्म का दोषी पाया।
विज्ञापन

कोर्ट ने दोषी अभियुक्त की जमानत निरस्त करते हुए 20 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई। वहीं, दोषी पर 32 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed