फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Performance on the road to become traders

व्यापारियों ने सड़क नहीं बनने पर किया प्रदर्शन

Fri, 30 Jan 2015 02:02 AM IST
संवाददाता, ज्ञानपुर अमर उजाला
संवाददाता, ज्ञानपुर अमर उजाला Updated Fri, 30 Jan 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
Performance on the road to become traders
वर्षों से क्षतिग्रस्त चौरी बाजार के स्टेशन मार्ग की सड़क की मरम्मत न होने से नाराज व्यापारियों ने गुरुवार को बाजार में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शासन - प्रशासन के  खिलाफ  जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


साथ ही चेतावनी दी कि  मार्ग की मरम्मत शीघ्र शुरू  नहीं कराई गई तो बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन में शामिल व्यापारियों का कहना था कि दस साल में इस मार्ग की दो बार मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति की गई है।
विज्ञापन


 इसके चलते सड़क की यह स्थिति हो गई है कि बारिश के कारण यह झील के रूप में तब्दील हो गई। मार्ग पर      गड्ढे होने से जगह-जगह पानी भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कीचड़ व जल  भराव के कारण सड़क पर पैदल चल पाना भी मुश्किल हो गया है। यह स्थिति तब है जबकि  चौरी    बाजार के इस व्यस्ततम मार्ग पर बैंक, पुलिस चौकी, अस्पताल, स्कूल, कालेज के  अलावा प्रमुख व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं।


मार्ग खराब होने से लोगों को आवागमन के  दौरान गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मजबूरी में आवागमन करने वालों को अक्सर दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है।

प्रदर्शन करने वालों में गोविंदा मोदनवाल, अख्तर अली, मदन गुप्ता, ललित कुमार, गोपाल, प्रेम गुप्ता, सूर्य प्रकाश, जयप्रकाश, लाला  आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed