फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   People protest over faulty handpump

हैंडपंप ठीक न होने पर किया प्रदर्शन

Wed, 10 Jun 2015 01:13 AM IST
ज्ञानपुर।
ज्ञानपुर। Updated Wed, 10 Jun 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
People protest over  faulty handpump
नगर से सटे भिदिउरा गांव में खराब पड़े हैंडपंप को ठीक कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शिकायत के महीने भर बाद भी हैंडपंप को रिबोर नहीं कराया गया। कहा कि विभागीय मनमानी से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार पैसा बचाने के लिए मनमानी ढंग से हैंड पंपों की बोरिंग करते हैं। जल निगम के अधिकारियों को कई बार प्रार्थना पत्र देकर हैंडपंप के रिबोर की मांग की गई, लेकिन उसे आज तक सही नहीं किया गया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए हैंडपंप को रिबोर कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में राम छबीले पाठक, राम रंगीले पाठक, रविंद्र कुमार पाठक, अभिषेक पाठक, धर्मेंद्र कुमार मौर्य, अभयराज मौर्य, कृष्णा, कल्लू पाठक, शुभम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed