फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   People of Mallah Basti drowned in apprehension due to cutting

Bhadohi News: कटान से मल्लाह बस्ती के लोग आशंका में डूबे

Tue, 06 Jun 2023 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
People of Mallah Basti drowned in apprehension due to cutting
डीघ ब्लॉक के नारेपार स्थित मल्लाह बस्ती में कई आशियानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। बस्ती के लोगों का कहना है कि कई वर्षों से कटान जारी है। बारिश ने आशंका बढ़ा दी है। बाढ़ आने पर पूरी जमीन गंगा में समा जाएगी। भूमिहीन हो जाएंगे। बच्चों के भविष्य में अंधेरा छा जाएगा। महिलाओं ने घर बनाने के लिए जिलाधिकारी से आवासीय भूमि की मांग की है। ------- गंगा का पानी बस्ती तक पहुंच गया है। कटान जारी है। बस्ती के लोग भूमिहीन हो गए है। प्रशासन को भूमिहीन लोगों को घर बनाने के लिए आवासीय पट्टा की जमीन मुहैया कराना चाहिए। - संतरा देवी
विज्ञापन

----------
- घर गंगा में कब समा जाए पता नहीं। परिवार आशंका में है। बारिश से पहले प्रशासन का कटान पीड़ितों को आवासीय जमीन देना चाहिए। - सरिता
---------
- बस्ती के लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान है। पेयजल के लिए जूझना पड़ता है। बस्ती के लोगों को सरकार को आवासीय पट्टा पर जमीन देना चाहिए । -कौशिल्या
विज्ञापन

-------
- बस्ती के कई घर गंगा में विलीन होने की कगार पर है। लोग चिंतित है। आवासीय पट्टा मिलने से समस्या का समाधान हो जाएगा। - ममता
--------------
- बस्ती के समीप सरकारी जमीन खाली है। कटान पीड़ितों को घर बनाने के लिए प्रशासन को पट्टे पर जमीन मुहैया कराना चाहिए। - उषा
------------
- गंगा का पानी घर तक पहुंच गया है। बस्ती से हटना मजबूरी है। कटान से भूमिहीन हुए लोगों को घर बनाने के लिए आवासीय जमीन का पट्टा प्रशासन को देना चाहिए - कुसुम
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed