फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   People gathered to see Chandraghanta Devi

नवरात्रि 2021: देवी मंदिरों में आस्थावानों की भीड़ उमड़ी, ब्रह्मचारिणी देवी का किया दर्शन

Wed, 14 Apr 2021 04:37 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 14 Apr 2021 04:37 PM IST
विज्ञापन
People gathered to see Chandraghanta Devi
मां ब्रह्मचारिणी पूजा: नवरात्रि का दूसरा दिन - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में वासंतिक नवरात्रि के दूसरे दिन बुधवार को देवी मंदिरों में आस्थावानों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान घंटा और घड़ियाल की आवाज से मंदिर परिसर गूंजते रहे। घरों में कलश स्थापित कर देवी भक्त विधि-विधान से पूजन-अर्चन किए। कोरोना संक्रमण के कारण गर्भगृह में लोगों को नहीं जाने दिया। बाहर से ही श्रद्धालु काफी संख्या में बिना मास्क के ही देवी का दर्शन पूजन किया।

विज्ञापन


वासंतिक नवरात्रि के दूसरे दिन आदि शक्ति के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी के दर्शन करने के लिए भक्तों की सुबह से ही लंबी कतार लगी रही। आरती होने के पश्चात भोर से लगी भक्तों की कतार दोपहर के बाद कुछ कम हुई लेकिन शाम होते ही पूजन- दर्शन को कतार लग गई। पूजन सामग्री से सजी थाल, नारियल, चुनरी के साथ भक्त विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर रहे थे।
विज्ञापन


आदि शक्ति के एक झलक पाने के लिए लोग आतुर दिखे। घरों में कलश स्थापित कर लोग विधि- विधान से पूजन- अर्चन किए। अधिसंख्य घरों में कलश स्थापना के साथ ही साथ दुर्गा सप्तशती पाठ भी शुरू किया गया। नगर के घोपइला माता मंदिर पर भोर से ही आदि शक्ति के दर्शन को भक्तों की कतार लगी रही। सुरक्षा के मद्देनजर कोई व्यवस्था न होने से महिलाओं को भारी परेशानी उठानी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोपीगंज स्थित प्राचीन दुर्गामंदिर, काली देवी मंदिर, कबूतर नाथ मंदिर आदि स्थानों पर देवी भक्तों का तांता लगा रहा। महिला-पुरुष दर्शन पूजन कर देवी की स्तुति कर रहे थे। कड़ी धूप और उमस के बाद भी भक्त आदि शक्ति के दर्शन को बेताब दिखे। इसी तरह औराई, महराजगंज, बाबूसराय, ऊंज और सीतामढ़ी स्थित सीता समाहित स्थल आदि क्षेत्रों में स्थित देवी मंदिरों में आस्थावानों की भीड़ देर रात तक लगी रही। अव्यवस्था का आलम यह रहा कि नगरीय क्षेत्रों में मंदिर के आसपास सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त रहा। इससे भक्तों को गंदगी से ही होकर गुजरना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed