फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   People engaged in preparations for Haj pilgrimage

Bhadohi News: हज यात्रा की तैयारियों में लगे लोग

Wed, 22 Feb 2023 06:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
People engaged in preparations for Haj pilgrimage
भदोही। जिले में हज यात्रा-2023 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 10 फरवरी से आनलाईन फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पिछले दिनो हज कमेटी के सर्वर में आई खराबी भी अब दूर हो चुकी है। अब तक 4 दर्जन से अधिक लोग आनलाईन आवेदन कर चुके हैं। खुद्दामे हज समिति के लोगों का कहना है कि जायरीनों की संख्या 100 के पार जा सकती है। गत वर्ष 37 लोग हजयात्रा पर गए थे। वर्ष 2017 के हजयात्रा में जिले से 144 लोग गए थे। जिले से हजयात्रा पर गए लोगों में अब तक यह संख्या सर्वाधिक है। इसके बाद वर्ष 2018 में 126, वर्ष 2019 में 97 लोगों ने हजयात्रा की थी। वर्ष 2020 व 2021 में कोविड के चलते हजयात्रा रद होने के बाद 2022 में मात्र 37 लोग ही हज करने गए थे। खुद्दामे हज समिति के महासचिव सुहैब आलम नदवी ने बताया कि गत वर्ष एक जायरीन पर 4.12 लाख रुपये का खर्च आया था। इस बार हज कमेटी ने खर्चों में 50 हजार रुपये तक की कमी की है। जिससे आवेदन करने के लिए लोग आगे आ रहे हैं। बताया कि उन्होने खुद 32 लोगों के आवेदन भरे हैं। अन्य लोगों का मिला लें तो अब तक 50 लोग आवेदन कर चुके हैं। यह संख्या अभी और बढ़ेगी। महासचिव ने बताया कि आवेदन करने के लिए 3 फरवरी 2024 तक मान्य पासपोर्ट होना चाहिए। 12 वर्ष तक के बच्चे हजयात्रा पर नहीं जा सकेंगे। कहा कि सुगमता से यात्रा पूरी हो इसके लिए लोगों को अभी से तैयारी शुरू कर देना चाहिए। कहा कि लोग अधिक से अधिक पैदल चलें। सऊदी अरब में कदम कदम पर स्वचालित सीढ़ियां मिलेंगी। इसलिए स्वचालित सीढ़ियों पर चलने का अभ्यास करना चाहिए। बताया कि आवेदन पिछले दस दिन से भरा जा रहा है। शुरू शुरू में हज कमेटी के साईट पर दिक्कतें थीं। जो अब समाप्त हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed