फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   People do not trust Rahul Gandhi: Arun Singh

राहुल गांधी पर लोगों को विश्वास नहीं : अरुण सिंह

Sat, 20 Jun 2026 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
People do not trust Rahul Gandhi: Arun Singh
भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण ​सिंह, संवाद
मिर्जापुर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने कहा है कि आम लोगों को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर विश्वास नहीं है। वे शुक्रवार को भाजपा के जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

पोस्टर में परशुराम की छवि में राहुल गांधी के चित्र पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ऐसे चित्रों से राहुल या कांग्रेस का भला नहीं होने वाला है। उन पर लोगों को विश्वास नहीं है। पार्टियों में हो रही टूट पर कहा कि किसी के दल में क्या हो रहा है, कौन कर रहा है। यह सब मेरा विषय नहीं है। भाजपा भी राजनीतिक पार्टी है।
विज्ञापन

अन्य दलों की तरह वह भी अपना विस्तार चाहती है। कहा कि भाजपा में लोकतंत्र है। यह प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं की पार्टी है। अन्य पार्टियां परिवारवादी पार्टियां हैं। उन्होंने कहा कि वे कई जगहों पर गांवों तक में जाकर लोगों से मिले हैं। उनसे बात की है। सभी की यही कहना था कि भाजपा की सरकार अन्य पार्टियों की सरकार से हजार गुना बेहतर है। इसलिए दावे से कह सकते हैं कि इस बार भी भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बन रही है। इसके पूर्व उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर उनकी उपलब्धियों का जिक्र किया। कहा कि चाहे ऑपरेशन सिंदूर हो, कोई उद्योग हो या कृषि, रक्षा, अंतरिक्ष कोई भी क्षेत्र हो। देश ने हर जगह स्वदेशी आधार पर सफलता हासिल किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed