{"_id":"579fb0ea4f1c1bcc222b9647","slug":"people-descended-on-shiwalyon-coined-har-har-mahadev","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवालयों पर उमड़े लोग गंूजा हर-हर महादेव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवालयों पर उमड़े लोग गंूजा हर-हर महादेव
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Tue, 02 Aug 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पवित्र सावन माह के दूसरे सोमवार को जिले का कोना-कोना भक्तिभाव में लीन हो गया। बोल बम के नारों की गूंज के बीच मानो हर रास्ते शिवधाम की ओर मुड़ गए हों। सड़कों पर कांवरियों के हुजूम ने कालीन नगरी की फिजा में केसरिया रंग घोल दिया तो शिवालयों पर जलाभिषेक के लिए लगी लोगों की कतारों ने वातावरण को शिवमय बना दिया।बारिश से पैदल चलने वाले कांवरियो को काफी राहत मिली।
सावन के दूसरे सोमवार को जिले के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हुआ, जो शाम तक जारी रहा। बड़ी संख्या में कांवरियों और श्रद्धालुओं ने भूत भावन भोलेनाथ को जलाभिषेक कर लोक कल्याण की कामना की। कांवरियों की सुरक्षा को लेकर जीटी रोड पर प्रशासन ने कड़ी चौकसी रही। सोमवार को भोर से ही स्नान करने के बाद कांवरियों की टोली बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने में जुट गई। हर-हर महादेव- बोल-बम की गूंज से शिवालय गूंजायमान होते रहे। ज्ञानपुर स्थित सिद्घपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर पर व्रती महिलाओं के साथ-साथ कांवरियों ने भी जलाभिषेक किया। सुबह श्रद्धालुओं की भीड़ से मंदिर परिसर पट गया। लाइन में लगकर लोगों ने जलाभिषेक किया। घंटा-घडिय़ाल की गूंज से नगर का माहौल भक्तिमय हो गया। बेल, धतूरा, गंगा जल से भोलेनाथ का अभिषेक किया गया। जंगीगंज संवाददाता के अनुसार, काशी, प्रयाग और विंध्य के मध्य उत्तरवाहिनी गंगा के तट पर स्थित स्वयंभू बाबा सेमराधनाथ धाम में भोर से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग गया। सोमवार को यहां 50 हजार से अधिक श्रद्घालुओं ने हाजिरी लगाई और बाबा का जलाभिषेक किया। मंदिर के आसपास मेला लगा रहा। बच्चों, महिलाओं ने खरीदारी की।
कौलापुर संवाददाता के अनुसार, सावन के दूसरे सोमवार को तिलंगा स्थित तिलेश्वरनाथ मंदिर पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। गोपीगंज स्थित बाबा बड़े शिव, गोपेश्वर महादेव मंदिर पर भी पूजा अर्चना की गई।