फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   People are suffering from hot sun and heat, beyond 40

तेज धूप और गर्मी से लोग बेहाल, पारा 40 के पार

Sat, 24 Apr 2021 05:46 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 24 Apr 2021 05:46 PM IST
विज्ञापन
People are suffering from hot sun and heat, beyond 40
ज्ञानपुर। इस साल अप्रैल महीने में ही मौसम के तेवर तीखे हैं। भीषण गर्मी से लोग जूझ रहे हैं। लोगों को इस बात की चिंता सताने लगी है कि अभी से तेज धूप और गर्मी ने बेहाल कर दिया है तो आने वाले महीनों में क्या हाल होगा। इस बार अप्रैल महीने में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जबकि गर्मी बढ़ने के कारण लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है। इस क्रम में शनिवार को दोपहर के समय सड़कें सुनसान नजर आई। लॉकडाउन होने के कारण लोग घरों में ही दुबके रहे। गर्मी से बचने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बीते एक सप्ताह से सुबह नौ बजे से ही भगवान भाष्कर भी अपने तेज धूप व तापमान से लोगों को घरों के अंदर रहने के लिए मजबूर कर दे रहे हैं। इसके साथ ही दोपहर के समय तो ज्यादा गर्मी होने के कारण लोगों को सफर करने में दिक्कत आ रही है। लू से बचने के लिए लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर सफर कर रहे हैं। बाजार में सब्जी की दुकानों पर तरबूज ने भी दस्तक दे दी है जो गर्मी में सबसे अधिक बिकता है और शीतलता भी देता है। गर्मी से निजात पाने के लिए आइसक्रीम व शीतल पेय पदार्थों की बिक्री जोरों पर चल रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में कृषि मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री दर्ज किया गया है। अप्रैल के पहले और दूसरे सप्ताह में दिन का अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 22.7 दर्ज किया गया था। दोपहर में गर्म हवा चलने के आसार हैं। हालांकि अब मई में तापमान बढ़ने की संभावनाएं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed