औराई। गोंडी पुनेम सेवा समिति की ओर से बेजवां उगापुर में शहीद पेनवासी मंगरू दाऊ गोंड की स्मृति में शहादत दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान फड़ापेन ठाना संवर्धन व संरक्षण के लिए आवाज उठाई गई।
इस दौरान आदिवासी धर्म महापंचायत का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि संस्थापक गोंडी पुनेम सेवा समिति महेंद्र कुमार गोंड ने कहा कि आदिवासी अस्मिता के प्रतीक वीर शहीद पेनवासी मंगरू दाऊ गोंड के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। उनके अदम्य साहस और संघर्ष के साथ राष्ट्रपति को याद किया जाएगा। यह आयोजन आदिवासी समरसता और ऐतिहासिक गौरव को जीवंत रखने का संकल्प है। इस मौके पर धर्माचार्य तिरू शिवशंकर धुर्वा, भुमक तिरू छविले, भुमक तिरू विजय लाल, भुमक श्यामनारायण, कमलेश कुमार उर्फ मुन्ना और धर्मराज गोंड़ ने रिति रिवाज फड़ापेन हल्दी चावल का टीका लगाया। इस मौके पर रामबालक गोंड, हलचल भुईधर गोंड, अगनू, गोंड, विपिन कुमार, लोकबहादुर आदि रहे।