फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   peepa pool

Bhadohi News: आज से पीपा पुल बंद, 12 हजार लोगों को 100 किमी घूम कर आना होगा

Sat, 15 Jun 2024 03:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
peepa pool
सीतामढ़ी। मानसून शुरू होने से पहले जिले में गंगा पर बने पीपा पुल शनिवार से खुलने शुरू हो जाएंगे। शुक्रवार को चकरप्लेट आदि हटाए गए। पीपापुल बंद होने से गंगा के उस पार जाना कठिन हो जाएगा। इससे करीब 12 हजार से अधिक लोगों को आवागमन के लिए 100 किमी का अतिरक्ति सफर तय करना होगा। इससे मांडा और जिगना क्षेत्र में जाने के लिए यात्रियों को समय के साथ ही पैसे भी अधिक खर्च करना पड़ेगा।
विज्ञापन

आम जनता की सहूलियत के लिए जनपद के रामपुर, सीतामढ़ी और धनतुलसी गंगा घाटों पर लोकनिर्माण विभाग की ओर से पांटून ब्रिज बनवाया जाता है। बारिश से पूर्व गंगा दशहरा से पीपा पुलों को खोलने का काम शुरू हो जाता है। हालांकि अभी गंगा में पानी बहुत कम है पीपा पुलों को एक पखवारे तक चालू रखा जा सकता है। लेकिन विभाग नियमानुसार समय से पीपा पुलों को खोल देता है। पर्यटन स्थल सीतामढ़ी गंगा में पीडब्ल्यूडी मिर्जापुर की ओर से बनवाए गए पीपा पुल का चकर प्लेट हटाने का काम तेजी से शुरू है। इस पीपा पुल पर चार पहिया और दो पहिया वाहनों का आवागमन तीन दिनों से बंद है। पीपा पुल के अवर अभियंता बीसी राम ने बताया कि अगले दो दिन में पीपा को खोल दिया जाएगा। धनतुलसी डेंगुरपुर पीपा पुल को आज शनिवार से खोलने का काम शुरू हो जाएगा। ठेकेदार विमल पांडेय ने बताया कि पीपा पुल को शनिवार से खोलने का काम शुरू हो जाएगा। इसी तरह गोपीगंज के रामपुर पीपा पुल को भी खोलने का काम शुरू कर दिया जाएगा। पीपा पुलों को खोलने के बाद गंगा आर पार जाने वालों की समस्याएं बढ़ जाएंगी। अब चंद किमी की दूरी को तय करने के लिए 100 किमी का चक्कर लगाना पड़ेगा। यही नहीं अभी तक स्टीमर की सुविधा भी नहीं हो सकी है। जिससे प्रतिदिन तीनों पुलों से 12 हजार से अधिक लोग यात्रा करने वाले लोगों को या तो नाव से गंगा पार जाना होगा या मिर्जापुर या हंडिया होकर गंतव्य को जाना पड़ेगा।
विज्ञापन


----------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट

पीपापुल खुलने के बाद चलेंगे स्टीमर

गंगा घाटों पर पीपा पुल खुलने के तुरंत बाद ही निशुल्क स्टीमर चलाने की व्यवस्था प्रदेश सरकार करती है। जिससे यात्रियों को किसी भी प्रकार की दिक्कतें न हो। हालांकि जिले के पीपा पुलों को खोलने का काम शुरू हो गया है लेकिन किसी भी गंगा घाट पर यात्रियों को गंगा आर पार ले जाने के लिए अभी तक स्टीमर नहीं आया है। अगर अगले दो-तीन दिन में गंगा में स्टीमर चलाने की व्यवस्था नहीं की गई तो लोगों की दुश्वारियां बढ़ जाएंगी। मिर्जापुर लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता बीसी राम ने कहा कि सीतामढ़ी पीपा पुल को खोलने के तुरंत बाद स्टीमर चलने लगेगा। दो दिनों से दुपहिया, चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद है। ऐसे में अब देखना यह है कि विभागीय अधिकारियों का स्टीमर चलाने का दावा कितना कारगर साबित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed